Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला Chennai Open 2026: दिवाली के धुएं ने रोका महिला सिंगल्स फाइनल, AQI 1556 के दावे के बीच मैग्दा लिनेट ने जीता खिताब भारत में वीडीए की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में एसआरओ की क्या हो सकती है भूमिका? Samsung Galaxy S27 Series: नए Pro मॉडल के साथ आ सकती है फ्लैगशिप सीरीज, 200MP कैमरा और मैग्नेटिक चार्जिंग जैसे फीचर्स की चर्चा Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 तक पहुंचा; कई इलाकों में गंभीर स्थिति बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला Chennai Open 2026: दिवाली के धुएं ने रोका महिला सिंगल्स फाइनल, AQI 1556 के दावे के बीच मैग्दा लिनेट ने जीता खिताब भारत में वीडीए की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में एसआरओ की क्या हो सकती है भूमिका? Samsung Galaxy S27 Series: नए Pro मॉडल के साथ आ सकती है फ्लैगशिप सीरीज, 200MP कैमरा और मैग्नेटिक चार्जिंग जैसे फीचर्स की चर्चा Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 तक पहुंचा; कई इलाकों में गंभीर स्थिति बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

80 से अधिक स्टैंड-अप पैडलर्स पाल्कबे नेशनल स्टैंड अप पैडल चैंपियनशिप 2023 में करेंगें प्रतिस्पर्धा

नई दिल्ली।

देश भर से 80 से अधिक स्टैंड-अप पैडलर्स 14 और 15 सितंबर 2023 को पाल्कबे नेशनल स्टैंड-अप पैडलिंग (एसयूपी) चैंपियनशिप 2023 में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। भारत में सर्फिंग और स्टैंड-अप पैडलिंग के खेल के बढ़ावे को सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टैंड-अप पैडलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी कर रही है। टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में गत विजेता और शीर्ष भारतीय स्टैंड-अप पैडलर्स शेखर पचाई, मोनिका पुगझारसु और गायत्री जुवेकर भी रामेश्वरम के प्राचीन पिरप्पनवलसाई समुद्र तट पर एक्शन में दिखाई देंगे। इस आयोजन को तमिलनाडु सर्फिंग एसोसिएशन सहयोग से आयोजित कराया जा रहा है। जबकि क्यूटीटी एडवेंचर स्पोर्ट्स अकादमी (क्वेस्ट अकादमी) को चैंपियनशिप का आयोजक बनाया गया है।

पाल्कबे नेशनल स्टैंड-अप पैडलिंग चैंपियनशिप में तीन केटेगरी में पुरुष, महिला और ग्रोम्स (अंडर 16) श्रेणियों के प्रतियोगी भाग लेंगे। स्प्रिंट (200 मीटर), तकनीकी (2 किमी) और डिस्टेंस (12 किमी), रेसिंग के स्प्रिंट वर्ग में अपनी पैडल ताकत और गति का परीक्षण करने के लिए गैर-रैंकिंग एथलीटों के लिए एक ओपन केटेगरी की रेस भी होगी।

सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जेहान ड्राइवर ने कहा, “पाल्कबे एसयूपी चैलेंज के पीछे का उद्देश्य स्टैंड-अप पैडलिंग के रोमांचक खेल को बढ़ावा देना है। और हमें खुशी है किदूसरे संस्करण में लड़ने के लिए नए चेहरे तैयार हो रहे हैं। निस्संदेह यह खेल विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्रीड़ा खेल है और देश भर से हमारे प्रतिभागियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इसका प्रभाव भारत में भी दिखाई दे रहा है। मैं चैंपियनशिप के लिए निरंतर समर्थन के लिए तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) और रामनाथपुरम के जिला प्रशासन का आभारी हूं।”

पाल्कबे नेशनल स्टैंड-अप पैडलिंग चैम्पियनशिप पेशेवर रूप से अंतर्राष्ट्रीय सर्फिंग एसोसिएशन (आईएसए) के नियमों के अनुसार आयोजित की जाती है। पुरुष वर्ग में पिछले साल सभी रेस जीतने वाले मौजूदा चैंपियन सेकर पचाई, डिस्टेंस रेस (6 किमी) की विजेता मोनिका पुगाझारसु और महिला वर्ग में स्प्रिंट रेस जीतने वाली गायत्री जुवेकर के साथ-साथ कुछ अन्य उल्लेखनीय नाम जैसे मणिकंदन डी और प्रवीण भी प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप लाइवहीट्स http://www.supchallenge.in/ पर लाइव होगी जहां दुनिया भर के इस खेल के प्रशंसक इसे देख सकेंगे। इंस्टाग्राम पर @supchallenge.in और @sfisurfing पर भी लाइव अपडेट दिए जाएंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।