Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

आलिया भट्ट की इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी

नई दिल्ली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल ब्रान्च रिलायंस रिटेल वेंचर्स और उसका हिस्सा रिलायंस ब्रांड्स, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के चाइल्ड वियर ब्रॉन्ड एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) को खरीदने की तैयारी में है। खबर है कि ये डील लगभग 300 करोड़ से 350 करोड़ रुपये में पूरी हो सकती है। रिलायंस रिटेल तेजी से अपने कारोबार को देश में फैला रही है। इसी क्रम में वो एक और बड़ी डील करने के करीब है। अगर रिलायंस एड-ए-मम्मा का अधिग्रहण कर लेती है, तो उसके किड्स वियर पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी।

जल्द ही डील फाइनल होने की उम्मीद

इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस और एड-ए-मम्मा के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और अगले 10 दिनों में समझौता होने की संभावना है। एड-ए-मम्मा की शुरुआत 2020 में की गई थी। आलिया भट्ट ने एक वर्ल्ड लेवल घरेलू ब्रांड की कमी को देखते हुए बच्चों के लिए किफायती दरों पर टिकाऊ कपड़ों के ऑप्शन के रूप में इसकी शुरुआत की थी। ब्रांड अपने खुद के वेबस्टोर के अलावा फर्स्टक्राई, AJIO, Myntra, Amazon और Tata CLIQ जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिए बड़े पैमाने पर बिक्री कर रहा है। यह ब्रांड लाइफस्टाइल और शॉपर्स स्टॉप जैसी रिटेल शॉप के जरिए भी बिकता है। ब्रांड की शुरुआत 4 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को ध्यान में रखकर की गई थी। इस साल की शुरुआत में इसने लड़कियों के लिए ड्रेस, स्लीपसूट और बॉडीसूट समेत बच्चों के लिए कपड़ों की एक सीरीज भी लॉन्च की थी।

आलिया ने कही थी ये बात

अगले 2-3 वर्षों के लिए एड-ए-मम्मा की प्लानिंग को लेकर आलिया भट्ट ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि मैं बच्चों की कैटेगरी में और अधिक विस्तार करना चाहूंगी। मैं परिवार की देखभाल के एरिया में और उसके आसपास और अधिक सीरीज जोड़ना चाहूंगी। फिलहाल रिलायंस ब्रांड्स ने लक्जरी, ब्रिज-टू-लक्जरी, हाई प्रीमियम और हाई स्ट्रीट लाइफस्टाइल सेगमेंट में कई प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ब्रॉन्ड जैसे अरमानी एक्सचेंज, बरबेरी, बल्ली, बोट्टेगा वेनेटा, कैनाली, डीजल, ड्यून, हैमलीज, एम्पोरियो अरमानी के साथ साझेदारी की है।

रिटेल कारोबार का विस्तार कर रही रिलायंस

मुकेश अंबानी ने हाल ही में रिटेल सेक्टर में कारोबार विस्तार की अपनी मंशा जाहिर की थी। इस दिशा में उनकी कंपनी रिलायंस लगातार नई कंपनियों को खरीदकर अपने ग्रुप में शामिल करती जा रही है। कुछ महीने पहले रिलायंस ने लोटस चॉकलेट कंपनी को खरीदकर अपने रिटेल सेगमेंट का और विस्तार किया था। अब वो किड्स वियर कैटेगरी में भी अपनी दखल मजबूत करने के लिए एड-ए-मम्मा को खरीदने के प्लान पर काम कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।