Wednesday, 14 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका

MERI कॉलेज के पत्रकारिता छात्रों को 100% प्लेसमेंट सफलता, Zee Media ने एक साथ 10 छात्रों को चुना

समाचार लेखन, वीडियो संपादन और खेल रिपोर्टिंग जैसे क्षेत्रों में छात्रों को ज़िम्मेदारियां; MERI की अनूठी प्लेसमेंट प्रक्रिया ने दिलाई देशभर में पहचान

नई दिल्ली, मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERI), नई दिल्ली के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने इस वर्ष एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। BA (JMC) के अंतिम सेमेस्टर के जिन छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, उन्हें सौ प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाई गई। इस उपलब्धि में सबसे अहम भूमिका ज़ी मीडिया की रही, जिसने एक साथ 10 छात्रों का चयन किया। इन छात्रों को समाचार लेखन, वीडियो संपादन और खेल रिपोर्टिंग जैसे क्षेत्रों में कार्यभार सौंपा जाएगा।

MERI ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एचआर प्रमुख डॉ. (प्रो.) तपस डे ने बताया कि संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कंपनियों के साथ दीर्घकालिक और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित होती है। मीडिया संगठनों के साथ संस्थान द्वारा किए गए समझौते (MoUs) के तहत छात्र प्लेसमेंट और पेड इंटर्नशिप के साथ-साथ प्रोजेक्ट्स, गेस्ट लेक्चर, मॉक इंटरव्यू, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप्स, कोर्स अपडेट और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं।

छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करने के लिए MERI में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें ग्रुप डिस्कशन, एप्टीट्यूड टेस्ट, संवाद कौशल, प्रेजेंटेशन तकनीक और ऑफिस शिष्टाचार शामिल हैं। हर छात्र को इंटरव्यू से पहले उसकी जॉब प्रोफाइल से संबंधित गहन जानकारी दी जाती है, जिससे वे बेहतर ढंग से तैयारी कर सकें।

ज़ी मीडिया के अलावा, MERI के छात्रों को कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया और संचार संस्थानों में भी सफलता मिली है, जिनमें 95 Films, IndiGo, Home Public Relations, Super Aids, Make My Radio और Digizen जैसे नाम शामिल हैं।

MERI में पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण को भी अत्यधिक महत्व दिया जाता है। कॉलेज का टीवी स्टूडियो पूरी तरह से एक प्रोडक्शन हाउस की तरह संचालित होता है, जहां छात्र नियमित रूप से न्यूज़ बुलेटिन और रेडियो प्रोग्राम तैयार करते हैं। ये प्रोग्राम कॉलेज के इंटरनेट रेडियो ‘MERI वाणी’ पर प्रसारित किए जाते हैं। छात्र कैंपस रिपोर्टर के रूप में कॉलेज के कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग करते हैं, जिनकी ख़बरें प्रमुख राष्ट्रीय अखबारों में प्रकाशित होती हैं।

इस तरह की सशक्त और व्यावहारिक ट्रेनिंग के कारण MERI के छात्र आत्मविश्वास के साथ मीडिया इंडस्ट्री में प्रवेश कर रहे हैं और अपने लिए एक ठोस स्थान बना पा रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।