Wednesday, 09 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति नई Tata Sierra EV बताकर ग्राहक को दी कार, ओडोमीटर पर दिखी 900 किमी रनिंग; 80 किमी बाद हुई बंद, रिफंड की मांग ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर शिकंजा, अब यूजर्स तय करेंगे क्या देखना है! नियम न मानने पर कंपनियों को देना होगा भारी जुर्माना PM Modi-Putin Talks: ब्रिक्स से पहले मोदी-पुतिन की मुलाकात, तेल से लेकर एसयू-57 तक कई मुद्दों पर होगी अहम बातचीत

संघर्षों को मात देकर अनुष्का ठोकुर ने रचा इतिहास, जूनियर वर्ल्ड कप में दूसरा स्वर्ण

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

सीमित साधनों और कठिनाइयों के बीच जिंदगी से जूझती रही लड़की आज दुनिया के मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही है। अनुष्का ठोकुर ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन नई दिल्ली में इस प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ देश को गौरवान्वित किया, बल्कि यह भी साबित किया कि सच्चा चैंपियन वही है, जो संघर्षों से निकलकर अपनी राह खुद बनाता है।

डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चौथे दिन खेले गए मुकाबले में अनुष्का ने 50 मीटर राइफल थ्री पोज़ीशन जूनियर महिला स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 461.0 का शानदार स्कोर करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। खास बात यह रही कि खड़े होकर खेलते समय उन्होंने अपनी 35वीं शॉट पर परफेक्ट 10.9 लगाया, जिसने निर्णायक बढ़त दिलाई। क्वालिफिकेशन राउंड में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 585-31x का स्कोर किया।

लेकिन इस जीत के पीछे सिर्फ एक टूर्नामेंट की मेहनत नहीं, बल्कि सालों की तपस्या और संघर्ष की कहानी छिपी है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली अनुष्का ने कभी संसाधनों की कमी को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। कई बार अभ्यास के लिए रेंज तक पहुंचना भी मुश्किल हुआ, पर उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार ने भी हर संभव सहयोग दिया। दोस्तों के साथ खेल-कूद में बिताने वाली उम्र में अनुष्का ने खुद को घंटों अभ्यास की कठोर दिनचर्या में ढाल लिया।

आज वही अनुष्का देश के लिए लगातार मेडल जीत रही हैं। इससे पहले उन्होंने राइफल प्रोन में भी स्वर्ण हासिल किया था। यानी इस चैंपियनशिप में यह उनका दूसरा गोल्ड है।

महिला वर्ग में एआईएन की अनास्तासिया सोरोकीना (454.9) रजत और मारिया क्रुगलोवा (444.0) कांस्य पदक पर रहीं। भारत की महित संधू पांचवें, प्राची गायकवाड़ सातवें स्थान पर रहीं।

वहीं पुरुषों की जूनियर 3पी स्पर्धा में भारत के एड्रियन कर्माकर ने शानदार खेल दिखाया और रजत पदक जीता। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 587-34x का शीर्ष स्कोर किया था, लेकिन फाइनल में उन्हें एआईएन के दिमित्री पिमेनोव (461.0) से मामूली अंतर से हार माननी पड़ी।

शूटिंग में भारत का दबदबा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष क्वालिफिकेशन में भी जारी रहा, जहां सूरज शर्मा, समीर गुलिया और अभिनव चौधरी जैसे युवा शूटर शीर्ष स्थानों पर रहे।

अनुष्का की जीत सिर्फ एक पदक भर नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी या कठिन हालात में अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं। उनकी कहानी बताती है कि अगर जज्बा हो तो संघर्ष ही सफलता का सबसे बड़ा हथियार बन जाता है।

भारत की यह ‘गोल्डन गर्ल’ अब दुनिया की निगाहों में है और आने वाले समय में देश उनसे और बड़े कीर्तिमानों की उम्मीद कर रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।