Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी

फैशन से फिल्म तक: Manish Malhotra का डेब्यू प्रोडक्शन ‘Gustakh Ishq’ का टीजर रिलीज

‘Gustakh Ishq’ में रोमांस और जुनून का नया तड़का

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025

मशहूर फैशन डिजाइनर और कॉट्यूरियर Manish Malhotra अब सिनेमा जगत में कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपने पहले फिल्म प्रोडक्शन ‘Gustakh Ishq’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।

स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म से Manish Malhotra बतौर निर्माता अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए अपने बचपन के सपने के पूरे होने की खुशी जाहिर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बचपन से ही मुझे सिनेमा की दुनिया से गहरा लगाव रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक और वो भावनाएं, जो क्रेडिट रोल के बाद भी दिल में रह जाती हैं – आज इन्हें अपने प्रोडक्शन के जरिए जीने का मौका मिल रहा है।”

टीजर की झलक और कहानी


‘Gustakh Ishq’ का टीजर रोमांस और जुनून की एक नई दास्तान बयां करता है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी इसमें एक अनकही और बेपनाह मोहब्बत की कहानी लेकर आ रही है। टीजर में नसीरुद्दीन शाह की आवाज गूंजती है – “न हंसते हैं, खुश होते हैं तो रोते हैं, ये मुसाफिर मोहब्बत के ये बड़े अजीब होते हैं…”। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए हर हद पार कर जाता है।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड में फ्लॉप, साउथ सिनेमा में टॉप: श्रुति हासन का सफर

पुरानी दिल्ली और पंजाब की पृष्ठभूमि


यह फिल्म पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की कोठियों में रची-बसी प्रेम कहानी है, जहां हर ईंट एक स्मृति और हर धुन एक चाहत समेटे हुए है। फिल्म में आर्किटेक्चर, संगीत और मोहब्बत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

सितारों से सजी कास्ट और संगीत


विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शारिब हाशमी, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत जाने-माने संगीतकार विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है।

‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ के बाद अब Manish Malhotra की यह रोमांटिक पेशकश ‘Gustakh Ishq’ नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी से रूबरू कराएगी।

यह भी पढ़े: World Senior Citizen Day: बुजुर्गों के जीवन और अनुभवों को सलाम करती हैं ये शानदार बॉलीवुड फिल्में

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।