Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

फैशन से फिल्म तक: Manish Malhotra का डेब्यू प्रोडक्शन ‘Gustakh Ishq’ का टीजर रिलीज

‘Gustakh Ishq’ में रोमांस और जुनून का नया तड़का

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025

मशहूर फैशन डिजाइनर और कॉट्यूरियर Manish Malhotra अब सिनेमा जगत में कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपने पहले फिल्म प्रोडक्शन ‘Gustakh Ishq’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।

स्टेज 5 प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म से Manish Malhotra बतौर निर्माता अपनी नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए अपने बचपन के सपने के पूरे होने की खुशी जाहिर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बचपन से ही मुझे सिनेमा की दुनिया से गहरा लगाव रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक और वो भावनाएं, जो क्रेडिट रोल के बाद भी दिल में रह जाती हैं – आज इन्हें अपने प्रोडक्शन के जरिए जीने का मौका मिल रहा है।”

टीजर की झलक और कहानी


‘Gustakh Ishq’ का टीजर रोमांस और जुनून की एक नई दास्तान बयां करता है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी इसमें एक अनकही और बेपनाह मोहब्बत की कहानी लेकर आ रही है। टीजर में नसीरुद्दीन शाह की आवाज गूंजती है – “न हंसते हैं, खुश होते हैं तो रोते हैं, ये मुसाफिर मोहब्बत के ये बड़े अजीब होते हैं…”। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए हर हद पार कर जाता है।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड में फ्लॉप, साउथ सिनेमा में टॉप: श्रुति हासन का सफर

पुरानी दिल्ली और पंजाब की पृष्ठभूमि


यह फिल्म पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की कोठियों में रची-बसी प्रेम कहानी है, जहां हर ईंट एक स्मृति और हर धुन एक चाहत समेटे हुए है। फिल्म में आर्किटेक्चर, संगीत और मोहब्बत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

सितारों से सजी कास्ट और संगीत


विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शारिब हाशमी, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत जाने-माने संगीतकार विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है।

‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ के बाद अब Manish Malhotra की यह रोमांटिक पेशकश ‘Gustakh Ishq’ नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी से रूबरू कराएगी।

यह भी पढ़े: World Senior Citizen Day: बुजुर्गों के जीवन और अनुभवों को सलाम करती हैं ये शानदार बॉलीवुड फिल्में

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version