Wednesday, 19 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत Bihar IPS Reshuffle: छात्र प्रदर्शन में AK-47 फायरिंग के बाद बिहार में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों का तबादला इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने का आदेश, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्द हो इलाज भारत की वीडीए नीति अहम मोड़ पर, नीति-निर्माता मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी PM CARES Fund: सरकार ने जारी किए आंकड़े, ₹8,452 करोड़ का फंड जमा! सिर्फ ₹87.85 लाख खर्च करने पर विपक्ष ने घेरा Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी आग ने ली 9 की जान, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल RIP Bill Rasmussen: 24 घंटे स्पोर्ट्स कवरेज की नींव रखने वाले, ESPN के सह-संस्थापक बिल रासमुसेन का 93 साल की उम्र में निधन MERI जनकपुरी ने दो दिवसीय ओरिएंटेशन के साथ 2026 बैच का किया स्वागत Bihar IPS Reshuffle: छात्र प्रदर्शन में AK-47 फायरिंग के बाद बिहार में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों का तबादला इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाने का आदेश, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्द हो इलाज भारत की वीडीए नीति अहम मोड़ पर, नीति-निर्माता मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा में जुटे

भारत में है कंकालों से भरी झील? रहस्यमयी है हजारों साल का इतिहास

1942 में भारत के रूपकुंड में ब्रिटिश गश्ती दल ने एक चौंकाने वाली खोज की थी। समुद्र तल से लगभग 17,000 फीट ऊपर, एक छोटी सी घाटी में मानव कंकालों से भरी एक जमी हुई झील मिली थी।

गर्मी से बर्फ पिघल गई थी, जिससे कंकाल के अवशेष दिखाई देने लगे। कुछ पानी में तैर रहे थे और कुछ झील के किनारों के आसपास बेतरतीब ढंग से पड़े हुए थे। ये लोग कौन थे और इनकी मौत कैसे हुई, यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है।

उत्तराखंड के रूपकुंड को ‘कंकालों की झील’ भी कहा जाता है। ये झील साल भर जमी रहती है, मगर मौसम और सीजन के हिसाब से छोटी बड़ी होती रहती है। गर्मी के दिनों में बर्फ पिघलने लगती है. यही वक्त होता है जब यहां कंकाल नजर आते हैं। ठंड के दिनों में बर्फ इतनी ज्यादा जम जाती है कि कंकाल ठीक से नजर नहीं आते।

2021 की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 600-800 लोगों के कंकाल यहां पाए जा चुके हैं। बर्फ में दबे रहने के कारण उनमें से कुछ पर मांस लगा रहा है। यहां की सरकार भी इस झील को रहस्यमयी बताती है, क्योंकि इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

बता दें कि साल 2004 में वैज्ञानिकों ने कार्बन डेटिंग से पता लगाया कि ये हड्डियां 1000 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। इसके अलावा कुछ हड्डियां लगभग 100 साल पुरानी हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।