Saturday, 20 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में 2,500 से अधिक लोग लेंगे नशामुक्त भारत का संकल्प इंदिरा आईवीएफ ने हासन में अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की दौड़ होगी और रोमांचक, आज के चार बड़े मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, जापान और ट्यूनीशिया रचेंगे इतिहास IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना? PM इंटर्नशिप योजना से जुड़ेंगी CMA फर्में, युवाओं को मिलेगा वास्तविक औद्योगिक अनुभव: ICMAI की पहल 127 Hours: 127 घंटे की जंग, एक फैसला और इंसानी हौसले की असाधारण कहानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं World Sickle Cell Awareness Day: जब शरीर में मौजूद Red Blood Cells ही बन जाएं दुश्मन, जानें सिकल सेल रोग से जुड़ी सारी बातें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज” में 2,500 से अधिक लोग लेंगे नशामुक्त भारत का संकल्प इंदिरा आईवीएफ ने हासन में अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया FIFA World Cup 2026: नॉकआउट की दौड़ होगी और रोमांचक, आज के चार बड़े मुकाबलों पर टिकी दुनिया की नजर, जापान और ट्यूनीशिया रचेंगे इतिहास IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना? PM इंटर्नशिप योजना से जुड़ेंगी CMA फर्में, युवाओं को मिलेगा वास्तविक औद्योगिक अनुभव: ICMAI की पहल 127 Hours: 127 घंटे की जंग, एक फैसला और इंसानी हौसले की असाधारण कहानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं World Sickle Cell Awareness Day: जब शरीर में मौजूद Red Blood Cells ही बन जाएं दुश्मन, जानें सिकल सेल रोग से जुड़ी सारी बातें

IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना?

2027 के आईपीएल से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी और कुलदीप यादव के LSG जाने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। साथ ही DC की कप्तानी और कोचिंग को लेकर भी बड़े फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी ट्रेड की खबरें अक्सर चर्चा बटोरती हैं, लेकिन IPL 2027 से पहले सामने आ रही रिपोर्ट्स ने क्रिकेट जगत में एक अलग ही हलचल पैदा कर दी है। खबरें हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच दो बड़े खिलाड़ियों का आदान-प्रदान हो सकता है।

जिसमें मुख्य रूप से ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी और कुलदीप यादव का लखनऊ जाना शामिल है। इसके साथ ही DC के कोचिंग सेटअप में दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों की भी संभावित एंट्री की संभावनाएं जती  रही हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

ऋषभ पंत की संभावित घर वापसी

ऋषभ पंत का नाम लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स की पहचान रहा। उन्होंने 2016 से 2024 तक फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़े रहे और टीम के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में भी शामिल रहे।

उन्होंने 3 साल (2021, 2022, 2024) DC का प्रतिनिधित्व किया। उनके टीम में रहते हुए DC ने साल 2020 में पहली बार IPL का फाइनल मुकाबला खेला। दिल्ली के लिए 111 मुकाबले खेले और 3284 रन भी बनाए।

IPL 2025 के Mega Auction में LSG ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा और उन्हें टीम का अगला कप्तान भी बनाया। लेकिन पिछले दोनों ही सीजन लखनऊ और पंत के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। टीम ने साल 2025 और 2026 में अंक तालिका पर निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 7वां और 10वां स्थान प्राप्त किया। बतौर खिलाड़ी भी ऋषभ का प्रदर्शन LSG की टीम में बेहद साधारण रहा है। दो सीजन में खेले गए 28 मुकाबलों में उनके बल्ले से केवल 581 रन ही आये हैं।  

रिपोर्ट्स के अनुसार फ्रेंचाइजी और पंत दोनों ही नई दिशा की तलाश में हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि पंत ने ट्रेड को संभव बनाने के लिए अपने वेतन में भी कटौती पर सहमति जताई है। दिल्ली के लिए यह केवल एक खिलाड़ी की वापसी नहीं होगी, बल्कि उस चेहरे की वापसी होगी जिसके इर्द-गिर्द टीम ने वर्षों तक अपनी पहचान बनाई।

ऋषभ पंत के बदले कुलदीप यादव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संभावित ट्रेड में DC के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रभावी गेंदबाजों की सूची में शामिल रहे हैं। बीच के ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता ने दिल्ली को कई मैच जिताए हैं।

बतौर खिलाड़ी कुलदीप ने DC के लिए कुल 5 सीजन (2022-2026) खेले। इस बीच उन्होंने 51 विकेट भी चटकाए।

लखनऊ के नजरिए से देखें तो कुलदीप की एंट्री टीम को वह स्पिन आक्रमण दे सकती है जिसकी उसे लंबे समय से जरूरत महसूस हो रही थी। इकाना स्टेडियम की पिचें स्पिनरों को मदद देती हैं और ऐसे में कुलदीप वहां और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे युवराज सिंह?

रिपोर्ट्स की माने तो भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप से जुड़ने कू खबरें सामने आ रही हैं। वे बतौर बल्लेबाजी कोच टीम में जुड़ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह युवराज का IPL में पहला बड़ा कोचिंग असाइनमेंट होगा।

युवराज को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विनर्स में गिना जाता है। सीमित ओवर क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, दबाव में प्रदर्शन और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की क्षमता दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विशेष रूप से अभिषेक पोरेल, त्रिस्टन स्टब्स और अन्य युवा बल्लेबाजों को युवराज का अनुभव काफी फायदा पहुंचा सकता है।

सौरव गांगुली को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स के साथ सौरव गांगुली के भी जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। वे पहले भी DC की फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे। IPL 2027 से पहले वे टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। गांगुली इससे पहले भी साल 2019 और 2020 में टीम के साथ बतौर सलाहकारऔर मेंटर जुड़ चुके हैं।

गांगुली की पहचान केवल पूर्व कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि टीम बिल्डर के रूप में भी है। भारतीय क्रिकेट में युवाओं को अवसर देने और दीर्घकालिक सोच विकसित करने का श्रेय अक्सर उन्हें दिया जाता है।

यदि गांगुली और युवराज एक साथ दिल्ली के सेटअप में आते हैं, तो फ्रेंचाइजी को रणनीतिक और तकनीकी दोनों स्तरों पर मजबूती मिल सकती है।

KL Rahul होंगे दिल्ली के नए कप्तान?

दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टीम नेतृत्व को लेकर नए सिरे से विचार कर सकती है। ऐसे में KL Rahul का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ रहा है।

राहुल के पास IPL कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों का नेतृत्व किया है। दिल्ली के लिए उनकी सबसे बड़ी ताकत स्थिरता है। 2026 सीजन में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में 593 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

यदि पंत की वापसी होती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम राहुल को कप्तान बनाए रखती है या फिर नेतृत्व को लेकर कोई नया फैसला लेती है।

संभावित ट्रेड के बाद कितनी मजबूत दिल्ली कैपिटल्स?

1. भारतीय बल्लेबाजी कोर और मजबूत होगी

केएल राहुल और ऋषभ पंत का एक ही टीम में होना किसी भी विरोधी गेंदबाजी आक्रमण के लिए चुनौती होगा। दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और वे मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

2. नेतृत्व का अनुभव बढ़ेगा

राहुल, पंत, युवराज और गांगुली, ये चार नाम मिलकर एक ऐसा नेतृत्व समूह बना सकते हैं जो शायद IPL की सबसे अनुभवी इकाइयों में से एक होगा।

3. फिनिशिंग क्षमता बेहतर होगी

पंत की वापसी दिल्ली के मध्यक्रम को नई ताकत दे सकती है। पिछले कुछ सीजन में टीम को कई बार फिनिशर की कमी महसूस हुई है।

दिल्ली की कमजोर कड़ी

बात करें कमजोरी की तो सबसे बड़ा सवाल कुलदीप यादव की विदाई होगा। भारतीय लेफ्ट-आर्म चाइनामैन स्पिनर का विकल्प ढूंढना आसान नहीं है। यदि कुलदीप जाते हैं तो दिल्ली को स्पिन विभाग में नई रणनीति बनानी होगी।

इसके अलावा, टीम में कई बड़े नाम होने से संतुलन और भूमिकाओं को स्पष्ट रखना भी चुनौती हो सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित ट्रेड से कितनी स्थिर?

पहली नज़र में पंत का जाना लखनऊ के लिए बड़ा नुकसान लगता है, लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है।

1. कुलदीप से मिलेगा मैच विनर गेंदबाज

LSG को लंबे समय से एक ऐसे भारतीय स्पिनर की जरूरत थी जो अकेले मैच बदल सके। कुलदीप यह भूमिका निभा सकते हैं।

2. टीम का पुनर्निर्माण आसान होगा

यदि पंत फ्रेंचाइजी छोड़ते हैं तो लखनऊ नए कप्तान और नई रणनीति के साथ शुरुआत कर सकती है।

3. वित्तीय लचीलापन

रिपोर्ट्स के अनुसार पंत का वेतन काफी बड़ा था। उनके जाने से टीम भविष्य की योजनाओं में अधिक लचीलापन पा सकती है।

लेकिन LSG की मुश्किलें भी कम नहीं

पंत केवल बल्लेबाज नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा चेहरा भी हैं। उनके जाने से टीम की ब्रांड वैल्यू और फैन कनेक्शन पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा कप्तानी का सवाल भी खड़ा होगा। लखनऊ को ऐसा खिलाड़ी ढूंढना होगा जो मैदान और ड्रेसिंग रूम दोनों जगह बेहतर नेतृत्व कर सके।

IPL 2027 की सबसे बड़ी कहानी बन सकती है यह Trade

IPL में बड़े ट्रेड पहले भी हुए हैं, लेकिन ऋषभ पंत और कुलदीप यादव जैसे भारतीय सितारों का संभावित आदान-प्रदान अलग महत्व रखता है।

एक तरफ दिल्ली अपने पुराने सुपरस्टार को वापस लाकर नई शुरुआत करना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ नए सिरे से टीम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाती नजर आ रही है।

फिलहाल इन सभी घटनाक्रमों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है, लेकिन इतना तय है कि IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फ्रेंचाइजियों में शामिल हैं।

यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो दिल्ली को एक नया चेहरा नहीं, बल्कि अपना पुराना दिल वापस मिल जाएगा, जबकि लखनऊ एक नई पहचान गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ेगी। आने वाले हफ्तों में यह साफ होगा कि यह केवल अटकलें हैं या वास्तव में IPL इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड्स में से एक बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- एशियन कराटे चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं भारत की अलीशा, चीन-ईरान के दिग्गजों को धूल चटाकर किया मेडल पक्का

Home » IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा खेल, पंत की हो सकती है घर वापसी, कुलदीप को मिल सकता है नया ठिकाना?
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।