Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

एसएफए चैंपियनशिप्स: नोएडा एजुकेशन एकेडमी ने जीता नंबर वन स्कूल इन स्पोर्ट्स का खिताब

स्प्रिंगडेल्स की अनिका गुप्ता गोल्डन गर्ल और मानव भावना पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार बने गोल्डन बॉय

नई दिल्ली।

दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित एसएफए चैम्पियनशिप्स के पहले संस्करण में नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज के साथ नंबर वन स्कूल इन स्पोर्ट्स का खिताब अपने नाम किया। जबकि पैथवेज़ वर्ल्ड स्कूल गुरूग्राम रनर-अप रहा, वहीं मानव भावना पब्लिक स्कूल नथुपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर श्री दीपक गौर, डायरेक्टर, मानव भावना पब्लिक स्कूल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम दिल्ली में एसएफए चैम्पियनशिप्स के पहले संस्करण की शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं, इस अवसर पर हम सभी प्रतिभागियों और एथलीट्स के समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हैं। ये उपलब्धियां हमारे शहर में मौजूद प्रतिभा तथा साथ ही खेलों की क्षमता के द्वारा युवाओं के जीवन को आयाम देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। हम टीम एसएफए के प्रयासों की सराहना करते हैं जिन्होंने हमारे युवाओं में खेलों एवं एथलेटिक क्षमता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

इस चैंपियनशिप्स में ‘गोल्डन गर्ल’का खिताब स्प्रिंगडेल्स स्कूल धौला कुंआ की अनिका गुप्ता ने हासिल किया। जिन्होंने कैरम और चैस में 2-2 गोल्ड मैडल जीते। वहीं मानव भावना पब्लिक स्कूल नथुपुरा के हर्ष कुमार ने एथलेटिक्स और खो-खो में 2-2 गोल्ड जीत कर ‘गोल्डन बॉय’ का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित एसएफए चैंपियनशिप्स में 540 से अधिक स्कूलों से तकरीबन 6200 एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों जैसे स्केटिंग, शूटिंग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और कबड्डी में रोमांचक मैच देखने को मिले।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।