Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
EPS-95 Pension Hike: पेंशनर्स 19 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन बंदी संजय कुमार से मिले रवि सोनू कुंडली, हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा Milk Price Hike: आखिर क्यों बार-बार बढ़ रहे हैं दूध के दाम? जानिए अमूल और मदर डेयरी के रेट बढ़ने की असल वजह Panchayat Season 5: खत्म हुआ इंतजार… थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार लेकर फिर लौट रही है ‘पंचायत’! जाने कब होगी स्ट्रीम Kulgam Encounter: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में हुआ ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी Gold Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों में कीमत देवास के पत्रकार राजेश मालवीय को मिला डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 MS Dhoni ने बतौर खिलाड़ी IPL को कहा अलविदा! जानिए विकेट के पीछे से खेल पलटने वाले ‘कैप्टन कूल’ के 7 यादगार मास्टरस्ट्रोक EPS-95 Pension Hike: पेंशनर्स 19 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन बंदी संजय कुमार से मिले रवि सोनू कुंडली, हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा Milk Price Hike: आखिर क्यों बार-बार बढ़ रहे हैं दूध के दाम? जानिए अमूल और मदर डेयरी के रेट बढ़ने की असल वजह Panchayat Season 5: खत्म हुआ इंतजार… थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार लेकर फिर लौट रही है ‘पंचायत’! जाने कब होगी स्ट्रीम Kulgam Encounter: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में हुआ ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी Gold Rate Today: सोना-चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों में कीमत देवास के पत्रकार राजेश मालवीय को मिला डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 MS Dhoni ने बतौर खिलाड़ी IPL को कहा अलविदा! जानिए विकेट के पीछे से खेल पलटने वाले ‘कैप्टन कूल’ के 7 यादगार मास्टरस्ट्रोक

नारायणा के एमसीडी स्कूल में गैस लीक से 24 बच्चे बीमार, कराया गया अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली।

दिल्ली के नारायणा इलाके में स्थित एक नगर निगम स्कूल के छात्र शुक्रवार को कथित तौर पर गैस रिसाव की घटना के कारण बीमार हो गए। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 छात्रों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जबकि बाकी अन्य को आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘स्कूल के पास कुछ गैस रिसाव की घटना के कारण छात्र बीमार पड़ गए। सभी छात्र ठीक हैं, दो अस्पतालों में डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।’ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों अस्पतालों और स्कूल पहुंचे और एमसीडी का शिक्षा विभाग भी काम पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने स्तर से भी जांच करेंगे कि यह घटना किस कारण से हुई।’

पुलिस ने बताया कि उन्हें नारायणा के इंद्रपुरी स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में कुछ बच्चों को उल्टी होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन जिन बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी तबीयत ठीक नहीं थी। शुरुआती जांच के अनुसार कुछ कक्षाओं में अचानक दुर्गंध भर गई, जिससे बच्चे बीमार महसूस करने लगे। बच्चों ने कुछ मिनट पहले ही खाना खाया था। अब बदबू कम हो गई है, फिर भी एहतियात के तौर पर सभी क्लासरूम खाली करवा दिए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए परिसर की जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि निगम प्रतिभा विद्यालय इंद्रपुरी में कुछ बच्चों को उल्टी होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। उन्होंने कहा, ‘पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि कई बच्चों की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें तुरंत आचार्य भिक्षु और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार 24 बच्चों को अस्पताल भेजा गया है।’ डीसीपी ने आगे कहा कि वह खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अस्पतालों से नियमित अपडेट ली जा रही है। उन्होंने कहा, ‘अस्पताल से लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सभी बच्चे अब ठीक हैं।’

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।