Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

अधिकार मंच ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

 

नई दिल्ली।

लड़का-लड़की में कोई फर्क नहीं होता। लोगों की बातों पर जरा भी ध्यान न दें, बल्कि उन्हें जवाब देने के लिए पढ़ाई को अपना हथियार बनाएं और कामयाबी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। उक्त बातें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं दिल्ली सरकार में वित्त सचिव निहारिका राय ने समाज सेवी संस्था ‘अधिकार मंच संस्था के कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर’ द्वारा आयोजित मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं। वह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीसीपी ट्रैफिक ईस्टर्न रेंज दिनेश कुमार गुप्ता, डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट डॉ. जॉय ट्रिकी, अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह, सचिव बीनू गुप्ता और अजय पाराशर, प्रबंधक ग्रीन लैंड मॉडल स्कूल शास्त्री पार्क आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

अधिकार मंच के महासचिव सतेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर जरूरतमंद बच्चों और लोगों की मदद कर जो आत्मसंतुष्टि प्राप्त होती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती, लेकिन सभी के सहयोग से हर वर्ष कुछ न कुछ नया करने का संकल्प पूरा कर अधिकार मंच अपनी यात्रा को निरंतर आगे विस्तार दे रहा है।

इस अवसर पर निहारिका राय ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कभी भी दूसरों से खुद की तुलना न करें। हर व्यक्ति यूनिक होता है, वह अपनी काबिलियत पहचानें। जीवन में जो बनना चाहते हैं, वही करें। माता-पिता व बड़ों का आदर करें और अपने संस्कारों को साथ लेते हुए अच्छा भविष्य बनाएं।

डीसीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि वे रानी झांसी की तरह निडर और साहसी बनें। इतिहास बनाने वाली महिलाओं को अपने जीवन का आदर्श बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें। डीसीपी डॉ. जॉय ट्रिकी ने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा ‘पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादों को, उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं होते’। उन्होंने छात्राओं को कामयाबी के टिप्स दिए। इस अवसर पर इंस्पेक्टर गनपति महाजन ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।