Thursday, 20 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Randeep Hooda Turns 50: डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा, थिएटर से सीखा अभिनय और किरदारों में झोंक दी पूरी जान 51 शहर, 6,000 किमी और 100 दिन: राजघाट पर संपन्न हुई प्रो. सोलंकी की क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा UP के सरकारी स्कूलों में अब YouTubers की ‘नो एंट्री’, बिना अनुमति शूटिंग पर भी लगी रोक! कई जिलों में जारी हुए आदेश पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी Randeep Hooda Turns 50: डॉक्टर बनने का सपना छोड़ा, थिएटर से सीखा अभिनय और किरदारों में झोंक दी पूरी जान 51 शहर, 6,000 किमी और 100 दिन: राजघाट पर संपन्न हुई प्रो. सोलंकी की क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा UP के सरकारी स्कूलों में अब YouTubers की ‘नो एंट्री’, बिना अनुमति शूटिंग पर भी लगी रोक! कई जिलों में जारी हुए आदेश पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़ी सजा के बीच ली अंतिम सांस जूनियर विश्व स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह ने बीकानेर हाउस के तीज मेले का किया दौरा खड़गपुर में इन्दिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत ₹99 और ₹999 वाली Pricing का राज, क्या सिर्फ ₹1 कम करने से बढ़ जाती है बिक्री? World Photography Day 2026: जब कैमरे में कैद हुआ इंसानी दर्द, जानिए दुनिया की 8 सबसे मार्मिक तस्वीरों की कहानी

15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सीजन में लगाए 65 छक्के

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में इतिहास रचते हुए क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने एक सीजन में 65 छक्के पूरे किए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड को हिला के रख दिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 334-48 के स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 97 की एक तेज पारी खेली जिसमें 12 छक्के और पांच चौके लगाए। उन्होंने 14 साल पुराने क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया और अभी भी उनके पास इस रिकॉर्ड को और मजबूत करने का मौका है।

वैभव ने क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

कल खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में Vaibhav Sooryavanshi ने प्लेऑफ में लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी कर ली है। उन्होंने मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले 2014 में सुरेश रैना यह कारनामा पंजाब के खिलाफ किया। वैभव सिर्फ यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्कों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। क्रिस गेल ने 59 छक्कों के लिए पूरे सीजन 456 गेंदें खेली लेकिन वैभव ने यह 65 छक्कों के लिए 280 गेंदें ली जो कि यह बताता है कि वे किस तरह गेंदबाजों पर हावी रहे हैं।

टी-20 इतिहास में 200+ स्ट्राइक रेट से 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस सीजन 15 पारियों में 680 रन बना चुके हैं वो भी 242 के स्ट्राइक रेट से। टी-20 में पहली दफा किसी बल्लेबाज 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ 600 से अधिक रन बनाए हो। वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन 490 पावरप्ले में बनाए हैं। एक सीजन में 10 से अधिक छक्कों वाली 3 पारियां खेली। उनकी छक्के मारने की क्षमता की बात करें तो वह क्रिस गेल से भी आगे है। वे हर 4-3 गेंद पर छक्का मारते हैं वहीं क्रिस गेल 7-7 गेंद पर जो कि उनसे काफी आगे हैं।

राजस्थान ने मुकाबला 47 रन से जीता

कल के मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की मदद से राजस्थान ने अपने 20 ओवर में 243 रन बनाए। वैभव की 29 गेंद में 97 पारी के अलावा ध्रुव जुरेल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 21 गेंद में 50 रनों की पारी खेली वहीं रियान पराग ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। अंत हैदराबाद ने विकेट लेकर वापसी की लेकिन अब तक काफी देर हो चुकी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को पहला झटका पहले ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप लगा जिनको जोफ्रा आर्चर ने लिया। पहला विकेट के बाद ईशान किशन की 11 गेंद में 33 रनों की तेज पारी की वजह से एक तेज शुरुआत जरूर मिली लेकिन हैदराबाद लगातार अपने विकेट गंवाती रही। अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने 38 और सचिन अरोड़ा 35 रन बनाकर लक्ष्य के पास जाने तक की कोशिश की लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने 19-2 ओवर में 196 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी

राजस्थान का मुकाबला क्वालिफायर 2 ( Qualifier 2) में गुजरात टाइटंस से होना है जो जीतेगा वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) से 31 मई को हैदराबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।