Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग

YRF के स्पाई यूनिवर्स में होगी आलिया भट्ट की एंट्री, जानें एक्ट्रेस की फिल्म की डिटेल!

नई दिल्ली।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रसेस में से एक आलिया भट्ट ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। आलिया भट्ट ने अपने 11 साल के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की भी तरफ कदम बढ़ाए हैं और उनकी डेब्यू फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच रिपोर्ट आई है कि आलिया भट्ट ने वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में एंट्री मार दी है और इसकी आठवीं फिल्म में नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि पूरी रिपोर्ट क्या है।

आदित्य चोपड़ा के वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर खबर आई है। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फीमेल लीड वाली स्पाई फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं और इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हो सकती हैं। इस स्पाई यूनिवर्स की फिल्म आलिया भट्ट ऐसे अवतार में नजर आएंगी जिसे पहले कभी नहीं देखा गया होगा। फिल्म में आलिया भट्ट खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगी। आलिया भट्ट और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के साल 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट के नाम इससे पहले दो स्पाई जॉनर की फिल्में दर्ज हैं। आलिया भट्ट फिल्म ‘राजी’ में नजर आ चुकी हैं। अब आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी। अगर आलिया भट्ट स्पाई यूनिवर्स में नजर आती हैं तो वह सलमान खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन जैसे सितारों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आएंगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।