Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

एआईसीटीई ने साइकिल प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज (बीसीडीसी) के विजेताओं की घोषणा की

एआईसीटीई का भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज उत्कृष्ट प्रोटोटाइप प्रदान करता है

भविष्य के इनोवेटर्स को सशक्त बनाने में एआईसीटीई डिजाइन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है

नई दिल्ली।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन(एआईसीटीई) ने भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज (बीसीडीसी) के विजेताओं के नामों की घोषणा की। जो इलेक्ट्रिक और गैर-इलेक्ट्रिक साइकिल डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिभा और मूलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रचनात्मक पहल है। बीसीडीसी, प्रशिक्षण व शिक्षा ब्यूरो और नम्मा-निम्मा साइकिल फाउंडेशन बैंगलुरु के सहयोग से एआईसीटीई ने देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलने की खुशी में 3 जून(विश्व साइकिल दिवस) को इस प्रतियोगिता की घोषणा की थी। प्रतियोगिता में एआईसीटीई अप्रूव्ड तकनीकी संस्थानों के छात्रों से 2डी और 3डी डिजाइन की मांग की गई की थी।

638 प्रभावशाली डिजाइन प्रविष्टियों का विशेषज्ञों के एक पैनल  ने ध्यानपूर्वक समीक्षा और मूल्यांकन किया। उनके इस मूल्यांकन की प्रक्रिया के बाद 16 डिजाइनों को कार्गो ईवी, कार्गो नॉन-ईवी, कम्यूट ईवी और कम्यूट नॉन-ईवी(प्रत्येक में 4 डिजाइन) श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।  चयनित टीमें अब एआईसीटीई की अत्याधुनिक आइडिया लैब में अपनी दूरदर्शी अवधारणाओं को वास्तविक प्रोटोटाइम में बदलने की तैयारी करेंगी।

एआईसीटीई, चुनी हुई टीमों के अग्रणी विचारों की क्षमता को पहचानते हुए उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक टीम को अपने डिजाइन को पूर्ण रूप से बनाने के लिए  40 हजार रुपए और आवश्यक संसाधन दिए जाएंगे। इसके अलावा एआईसीटीई अंतिम प्रोटोटाइप के गहन मूल्यांकन के बाद प्रत्येक श्रेणी में से अंतिम विजेता को 1 लाख रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इन मूल्यांकन की घोषणा 2 अक्टूबर, 2023 को की जाएगी, जो भारतीय इनोवेशन के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

एआईसीटीई के चेयरमैन टी.जी. सीताराम ने कहा, ” भारत साइकिल डिजाइन चैलेंज भारत के तकनीकी शिक्षा परिदृश्य में रचनात्मकता और अग्रणी सोच को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक आदर्श उदाहरण है। दृढ़ विचारों को व्यावहारिक क्रियान्वयन के साथ मिलाकर यह पहल न केवल साइकिल उद्योग को आगे बढ़ाती है बल्कि हमारे राष्ट्र के इनोवेशन सूचकांक को भी मजबूती प्रदान करती है।”

इन असाधारण डिजाइनों के अनावरण के साथ एआईसीटीई ने भारतीय साइकिल डिजाइन चैलेंज के प्रतिभागियों की उपलब्धियों और उनके योगदान की असाधारण क्षमता को सेलिब्रेट किया। यह आयोजन इनोवेशन क्षेत्र में भविष्य के प्रयासों के लिए एक मिसाल कायम करता है, जो डिजाइन और तकनीकी उन्नति में सबसे आगे रहने के भारत के दृढ़ संकल्प को प्रमोट करता है।

अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, कृपया आधिकारिक एआईसीटीई वेबसाइट – https://www.aicte-india.org/ पर जाएं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।