Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह? Israel Election Results 2026: किसी को नहीं मिला बहुमत, अरब पार्टियों के समर्थन से तय होगी सरकार! गाजा के लिए क्या हैं इन नतीजों के मायने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, बिहार की राजनीति और उद्योग जगत में शोक Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, 9.34 करोड़ लाभार्थियों को मिला फायदा; ऐसे चेक करें स्टेटस IPL 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, रॉबिन उथप्पा को मिली अहम जिम्मेदारी Jamia Student Union Election: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को मिली मंजूरी, संविधान लागू करने की समय-सीमा भी तय हुई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं! हाई कोर्ट ने रोका प्रवेश, केंद्र ने दिया 4 हफ्ते का आश्वासन Nvidia के CEO ने बताया टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कौन से देश आगे, क्या लिस्ट में भारत को भी मिली जगह?

ट्रेन ड्राइवर ने अगर ली झपकी तो खुद रुक जाएगी ट्रेन, रेलवे बना रहा AI आधारित डिवाइस

नई दिल्ली।

ट्रेन के ड्राइवर को अगर झपकी आ गई तो एक उपकरण अलर्ट कर देगा। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) AI आधारित ऐसा उपकरण बना रहा है। यह उपकरण ड्राइवरों को अलर्ट करने या नींद आने पर ट्रेन रोकने में सक्षम होगा।

रेलवे बोर्ड ने जून में एनएफआर को एक ऐसा उपकरण विकसित करने के लिए कहा था, जो पलक झपकने के आधार पर ट्रेन चालकों की सतर्कता का पता लगा सके। इस उपकरण को रेलवे चालक सहायता प्रणाली (आरडीएएस) के नाम से जाना जाएगा। यह उपकरण न केवल सतर्क करेगा, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए चालक के सतर्कता खोने की स्थिति में आपातकालीन ब्रेक भी लगाएगा।

सूत्रों ने कहा कि आपातकालीन ब्रेक लगाने के लिए आरडीएएस को एक सतर्कता नियंत्रण उपकरण के साथ जोड़ा जाएगा। रेलवे के एक सूत्र ने कहा कि यह उपकरण अभी विकास के चरण में है। इसके उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण जारी हैं। एनएफआर की तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि यह अगले कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने 2 अगस्त को एनएफआर को पत्र लिखा और आरडीएएस के विकास में तेजी लाने के लिए कहा है। इसमें यह भी कहा गया कि एक बार यह उपकरण तैयार हो जाने के बाद इसे पायलट परियोजना के तौर पर 20 मालगाड़ी इंजन (डब्ल्यूएजी9) और यात्री ट्रेन इंजन (डब्ल्यूएपी7) में लगाया जाएगा। रेलवे के सभी जोन से इस प्रणाली के इस्तेमाल के बाद इसकी कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया भी देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसमें और सुधार किया जा सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।