Friday, 09 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या 1582 में कैलेंडर से गायब हो गए थे 10 दिन? जब 4 अक्टूबर के बाद सीधे आई थी 15 अक्टूबर की तारीख, जाने ग्रेगोरियन कैलेंडर बनने की पूरी कहानी 61 साल की डोनाजीन वाइल्ड ने दी उम्र को चुनौती, 5 घंटे से अधिक देर तक प्लैंक कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड यूरोपीय संसद में लगा डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्डन न्यूड’ स्टैच्यू, ‘The Orange Plague’ नाम से मचा हंगामा; नीचे लिखा व्यंग्यात्मक संदेश बेंगलुरु में हुआ CJP का ‘चप्पल प्रोटेस्ट’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने संभाली कमान; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज RIP Nana Patekar: नहीं रहे भारतीय सिनेमा के ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में हुआ निधन ‘वाह क्या एनर्जी है’ सीज़न 2 के साथ गेल ने जारी किया नया एंथम सेवा संकल्प बाइक यात्रा 2,000 किमी का सफर तय कर तिरुपति से वाराणसी पहुँची Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी क्या 1582 में कैलेंडर से गायब हो गए थे 10 दिन? जब 4 अक्टूबर के बाद सीधे आई थी 15 अक्टूबर की तारीख, जाने ग्रेगोरियन कैलेंडर बनने की पूरी कहानी 61 साल की डोनाजीन वाइल्ड ने दी उम्र को चुनौती, 5 घंटे से अधिक देर तक प्लैंक कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड यूरोपीय संसद में लगा डोनाल्ड ट्रंप का ‘गोल्डन न्यूड’ स्टैच्यू, ‘The Orange Plague’ नाम से मचा हंगामा; नीचे लिखा व्यंग्यात्मक संदेश बेंगलुरु में हुआ CJP का ‘चप्पल प्रोटेस्ट’, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने संभाली कमान; CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज RIP Nana Patekar: नहीं रहे भारतीय सिनेमा के ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में हुआ निधन ‘वाह क्या एनर्जी है’ सीज़न 2 के साथ गेल ने जारी किया नया एंथम सेवा संकल्प बाइक यात्रा 2,000 किमी का सफर तय कर तिरुपति से वाराणसी पहुँची Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी

ट्रेन ड्राइवर ने अगर ली झपकी तो खुद रुक जाएगी ट्रेन, रेलवे बना रहा AI आधारित डिवाइस

नई दिल्ली।

ट्रेन के ड्राइवर को अगर झपकी आ गई तो एक उपकरण अलर्ट कर देगा। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) AI आधारित ऐसा उपकरण बना रहा है। यह उपकरण ड्राइवरों को अलर्ट करने या नींद आने पर ट्रेन रोकने में सक्षम होगा।

रेलवे बोर्ड ने जून में एनएफआर को एक ऐसा उपकरण विकसित करने के लिए कहा था, जो पलक झपकने के आधार पर ट्रेन चालकों की सतर्कता का पता लगा सके। इस उपकरण को रेलवे चालक सहायता प्रणाली (आरडीएएस) के नाम से जाना जाएगा। यह उपकरण न केवल सतर्क करेगा, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए चालक के सतर्कता खोने की स्थिति में आपातकालीन ब्रेक भी लगाएगा।

सूत्रों ने कहा कि आपातकालीन ब्रेक लगाने के लिए आरडीएएस को एक सतर्कता नियंत्रण उपकरण के साथ जोड़ा जाएगा। रेलवे के एक सूत्र ने कहा कि यह उपकरण अभी विकास के चरण में है। इसके उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण जारी हैं। एनएफआर की तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि यह अगले कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने 2 अगस्त को एनएफआर को पत्र लिखा और आरडीएएस के विकास में तेजी लाने के लिए कहा है। इसमें यह भी कहा गया कि एक बार यह उपकरण तैयार हो जाने के बाद इसे पायलट परियोजना के तौर पर 20 मालगाड़ी इंजन (डब्ल्यूएजी9) और यात्री ट्रेन इंजन (डब्ल्यूएपी7) में लगाया जाएगा। रेलवे के सभी जोन से इस प्रणाली के इस्तेमाल के बाद इसकी कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया भी देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसमें और सुधार किया जा सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version