Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…!

गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें: यूवी किरणों से बचाव और पोषण के आसान उपाय- मैरिको एक्सपर्ट डॉ. शिल्पा वोरा की सलाह

लखनऊ – जैसे गर्मी में त्वचा की खास देखभाल करनी पड़ती है, वैसे ही बालों की भी सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। बढ़ती गर्मी और सूरज की तीखी किरणें बालों की नमी छीन लेती हैं, जिससे बाल रूखे, कमजोर और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में एक असरदार हेयरकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है जो बालों को भीतर से पोषण दे और बाहर से सूरज की किरणों से बचाए।

नारियल तेल: बालों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच

मैरिको लिमिटेड की चीफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफिसर, डॉ. शिल्पा वोरा बताती हैं कि यूवी किरणों, प्रदूषण और ड्राइनेस से बचाव के लिए नारियल तेल का नियमित इस्तेमाल बेहद लाभकारी है।
वे कहती हैं, “तेल मालिश से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वे भीतर से मजबूत बनते हैं, जिससे वे सूरज की तेज किरणों और प्रदूषण का बेहतर तरीके से सामना कर पाते हैं।”

बालों की मजबूती और चमक के लिए पैराशूट एडवांस्ड गोल्ड हेयर ऑयल

डॉ. वोरा के अनुसार, पैराशूट एडवांस्ड गोल्ड हेयर ऑयल बालों को स्कैल्प की 10 परतों तक गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि उनमें नैचुरल चमक भी आती है।
वे बताती हैं कि एक अच्छा हेयर ऑयल बालों को टूटने से बचाता है, उलझने को कम करता है और उन्हें सुलझाना आसान बनाता है।

बालों को यूवी डैमेज से बचाने के लिए जरूरी टिप्स

  • सिर ढककर बाहर निकलें: तेज धूप में स्कार्फ या दुपट्टे से सिर को ढकें, ताकि बाल सीधे यूवी किरणों के संपर्क में न आएं।
  • पानी खूब पिएं: शरीर के साथ-साथ बालों को भी अंदर से हाइड्रेशन की जरूरत होती है।
  • नियमित तेल मालिश करें: हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल तेल से मालिश करें।
  • हीट स्टाइलिंग से बचें: बालों को नैचुरली सूखने दें, ताकि अतिरिक्त नुकसान न हो।

बालों को गर्मियों में रखें चमकदार और स्वस्थ

अगर इन आसान उपायों को अपनाया जाए तो गर्मी भर बालों को टूटने, रूखेपन और चमक खोने से बचाया जा सकता है। सही देखभाल से आपके बाल न केवल मजबूत और स्वस्थ रहेंगे, बल्कि उनमें प्राकृतिक चमक भी बनी रहेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।