Monday, 17 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर हाउस में शुरू हुआ दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’ पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की बीकानेर हाउस में शुरू हुआ दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’ पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की

IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, जो मैच को प्रभावित कर सकती है। जानिए दोनों टीमों की संभावित 11

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि लंबे समय बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है, वहीं अफगानिस्तान टीम भी अपने लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते मजबूत चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

बारिश डाल सकती है खलल

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला अपने खूबसूरत मौसम के लिए जाना जाता है, लेकिन क्रिकेट के दौरान यह मौसम कभी-कभी चुनौती भी पेश कर सकती है। आज के दिन भी यहां बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तान 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।

बात करें मौसम की तो Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार 1 बजे 49 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 2 और 3 बजे के आसपास बारिश होने की संभावना सबसे अधिक 70% है। 4 बजे के बाद मौसम बिल्कुल साफ बताया जा रहा है। ऐसे में दर्शकों को शुरुआती खलल के बाद मैच का पूरा लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए मददगार होगी पिच

पिच रिपोर्ट के अनुसार, आज की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है। HPCA स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, खासकर शुरुआती ओवरों में जब गेंद काफी स्विंग और सीम मूवमेंट करती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है और यहाँ की आउटफील्ड तेज होने के कारण रन भी तेजी से बनते हैं।

इसके साथ ही स्पिनर्स को बीच के ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है। इस मैच में टॉस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है क्योंकि आसमान में बादल और हवा में नमी होने पर गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है।

हेड टू हेड : भारत बनाम अफगानिस्तान

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 वन्डे मुकाबले हुए हैं। इनमें से 3 में भारत को जीत प्राप्त हुई है, वहीं एक मुकाबला टाई हुआ है। इसका मतलब साफ है कि अब तक अफगानिस्तान अब भी भारत के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। इस मैच को जीतकर उनके पास एक नया इतिहास रचने का मौका भी है।

भारतीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में चोटिल हुए विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में उनकी जगह युवा नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में मौका मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा इस श्रृंखला में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को भी शामिल किया गया है।

क्या अफगानिस्तान कर सकती है उलटफेर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरी है और उनकी टीम खासकर स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इस टीम के प्रमुख मजबूत पक्षों में इनका अनुभवी स्पिन अटैक, आक्रामक बल्लेबाजी शैली और बड़े मैचों में उलटफेर करने की क्षमता शामिल है। भारतीय परिस्थितियों में अफगान टीम हमेशा चुनौती पेश करती रही है और इस बार भी उनसे कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।

दोनों टीमों की संभावित 11

भारत संभावित 11 : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन/यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार/प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान संभावित 11 : रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गज़नफ़र, बिलाल समी/मोहम्मद सलीम।

ये भी पढ़ें :- Kane Williamson का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 16 साल के शानदार करियर को “क्रिकेट के जेंटलमैन” ने कहा अलविदा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।