Android यूजर्स के लिए 7 जरूरी Security Settings। Screen Lock, 2FA, Find My Device, Play Protect और Auto Update से फोन को बनाएं सुरक्षित
नई दिल्ली: अगर अभी भी पुराना फोन बिना इन सेटिंग्स के साथ चला रहे हैं, तो भी इन्हें तुरंत बदल लें। यूं तो हर कोई अपने नए फोन में कौन-सा वॉलपेपर लगाना है और कौन-सी एप्लिकेशन डाउनलोड करनी है, इस पर ध्यान देते हैं, लेकिन इन सबके बीच हम Security Settings पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जबकि सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी हैं।
नए फोन की डिफॉल्ट सेटिंग्स छोड़ सकती हैं आपका डेटा असुरक्षित
हर स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं जो पहले से ही सेट होती हैं, जिन्हें डिफॉल्ट सेटिंग्स कहा जाता है। ये सेटिंग्स आपके जरूरी डेटा और लॉक स्क्रीन को असुरक्षित बना सकती हैं। अगर आप अपने नए फोन में इन सेटिंग्स को बदल लेते हैं, तो आप फोन को ट्रैक होने और डेटा चोरी जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं। अगर अभी तक आप फोन की डिफॉल्ट सेटिंग्स के साथ ही फोन चला रहे हैं, तो इन्हें अभी बदल लें। ऐसा करने से आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी और आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा।
स्क्रीन लॉक को मजबूत करें
सबसे पहले बात करते हैं स्क्रीन लॉक की। अपने स्क्रीन लॉक को मजबूत बनाएं ताकि फोन चोरी होने या खो जाने की स्थिति में आपके फोन के अंदर मौजूद जानकारी सुरक्षित रहे। अपने फोन में PIN, Password, Fingerprint और Face Unlock जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करें। कभी भी अपने PIN या Password में जन्मतिथि या आसान अंक संयोजन जैसे 1234 या 0000 का उपयोग न करें।
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन रखें
सिर्फ आपके फोन का पासवर्ड सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर किसी को आपके फोन या अकाउंट का पासवर्ड पता चल जाता है, तो वह आपके अकाउंट में लॉगिन कर सकता है। इससे बचने के लिए अपने Google Account और अन्य जरूरी अकाउंट्स में Two-Factor
Authentication (2FA) को ऑन करें।
इससे पासवर्ड चोरी हो जाने पर भी अकाउंट सुरक्षित रहता है। लॉगिन करते समय OTP या Authentication App के जरिए अतिरिक्त सत्यापन करना पड़ता है। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए, तो Find My Device फीचर फोन की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है। इसे ऑन करने से आप अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं, फोन को दूर से लॉक कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट कर सकते हैं और फोन में रिंग भी बजा सकते हैं, चाहे वह Silent Mode पर ही क्यों न हो।
अनजान ऐप्स को परमिशन देने से बचें
कई ऐप्स जरूरत से ज्यादा परमिशन मांग लेते हैं। उदाहरण के लिए, कोई फोटो एडिटिंग ऐप आपके माइक्रोफोन या कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस मांग सकता है, जबकि उसकी आवश्यकता नहीं होती। अक्सर हम Play Store से ऐप डाउनलोड करते समय बिना पढ़े सभी परमिशन दे देते हैं। इसलिए Settings में जाकर Privacy के अंदर Permission Manager में सभी ऐप्स की परमिशन की जांच करें और अनावश्यक एक्सेस को बंद कर दें। ध्यान दें कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करते समय जब Location Permission मांगी जाए, तो Allow only while using the app या Don’t Allow विकल्प का ही उपयोग करें। इससे आपकी लोकेशन लगातार शेयर नहीं होगी और बैकग्राउंड में ऐप्स के चलने से बैटरी की भी बचत होगी।
Google Play Protect को अपने फोन का बॉडीगार्ड बनाकर रखें
Google Play Protect आपके फोन का डिजिटल बॉडीगार्ड है। यह आपके फोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को स्कैन करता है और किसी भी संदिग्ध या हानिकारक ऐप की पहचान करता है। कई बार मैलवेयर वाले ऐप्स चोरी-छिपे आपके डेटा को चुराने की कोशिश करते हैं। Play Protect ऐसे खतरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Auto Update को ऑन रखें
अपने फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहें, क्योंकि कंपनियां सुरक्षा से जुड़ी कमजोरियों को ठीक करने के लिए नियमित रूप से अपडेट जारी करती रहती हैं। अगर आप अपडेट नहीं करते हैं, तो आपका फोन साइबर हमलों की चपेट में आ सकता है। इसलिए अपने फोन में Auto Update विकल्प को ऑन रखें, ताकि नए सुरक्षा अपडेट अपने आप इंस्टॉल होते रहें।
APK फाइल इंस्टॉल करने से बचें
आखिर में सबसे जरूरी बात। इंटरनेट पर मिलने वाली APK फाइलें हमेशा सुरक्षित नहीं होती हैं। इनमें वायरस या मैलवेयर छिपे हो सकते हैं, जो आपके फोन और डेटा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। किसी भी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें। अगर किसी कारणवश APK इंस्टॉल करना जरूरी हो, तो पहले उसके स्रोत और विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि वायरस या मालवेयर का खतरा न रहे।
