Saturday, 05 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कॉटलैंड में हिंदुओं का ऐतिहासिक महाकुंभ: पेस्ले में Banyan Tree Network का यूके लॉन्च, संस्था निर्माण और लीडरशिप के लिए तैयार हुआ ‘मास्टरप्लान’ Apple M6 चिप से बदलेगी Mac की रफ्तार! MacBook Pro से Mac mini तक बड़े अपडेट; जानिए M6 और M5 में कितना फर्क बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, एक साल में खुलेंगे RSS से जुड़े 1,000 स्कूल इटली में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता में रहने वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, पीएम मोदी ने दी बधाई वाराणसी के मैटकेयर हॉस्पिटल में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना, पात्र मरीजों को मिलेगा मुफ्त NICU और PICU इलाज इसरो ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 की सफल लॉन्चिंग, 36 हजार किमी ऊपर से भारत पर रखेगा नजर नारीवादी आइकन ग्लोरिया स्टीनम का 92 वर्ष की उम्र में निधन! कैसे भारत में बिताया वक्त उनके सफर की एक अहम कड़ी साबित हुई? Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर जमा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल! कहानी, एक्शन और एक्टिंग ने जीता दिल स्कॉटलैंड में हिंदुओं का ऐतिहासिक महाकुंभ: पेस्ले में Banyan Tree Network का यूके लॉन्च, संस्था निर्माण और लीडरशिप के लिए तैयार हुआ ‘मास्टरप्लान’ Apple M6 चिप से बदलेगी Mac की रफ्तार! MacBook Pro से Mac mini तक बड़े अपडेट; जानिए M6 और M5 में कितना फर्क बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, एक साल में खुलेंगे RSS से जुड़े 1,000 स्कूल इटली में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता में रहने वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, पीएम मोदी ने दी बधाई वाराणसी के मैटकेयर हॉस्पिटल में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना, पात्र मरीजों को मिलेगा मुफ्त NICU और PICU इलाज इसरो ने रचा नया इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 की सफल लॉन्चिंग, 36 हजार किमी ऊपर से भारत पर रखेगा नजर नारीवादी आइकन ग्लोरिया स्टीनम का 92 वर्ष की उम्र में निधन! कैसे भारत में बिताया वक्त उनके सफर की एक अहम कड़ी साबित हुई? Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर जमा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल! कहानी, एक्शन और एक्टिंग ने जीता दिल

अंगकृष रघुवंशी के बल्ले में पीले स्टिकर का क्या है मतलब, उद्देश्य क्रिकेट से भी बड़ा…

दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग माने जाने वाले IPL का खुमार सब के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस लीग को कई युवा खिलाड़ियों के लिए हुनर दिखाने के सबसे बड़े मंच के रूप में देखा जाता है। वहीं एक युवा खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने इस बड़े मंच का उपयोग बड़े ही नेक काम के लिए किया है।

IPL 2026 की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। इस सीजन के लीग मैच लगभग अपनी समाप्ति की कगार पर हैं। तीन टीमें RCB, SRH और GT अब तक इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं चौथी टीम की अब भी तलाश जारी है।

अपने सीजन की खराब शुरुआत करने के बावजूद भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन वापसी की है। टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। एक तरफ जहां सभी युवा खिलाड़ी IPL की चकाचौंध में व्यस्त रहते हैं, वहीं KKR के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL जैसे बड़े मंच का इस्तेमाल एक बड़े ही नेक काम के लिए कर रहे हैं।

बल्ले से फैला रहे जागरुकता

पिछले तीन सीजन लगातार KKR से खेल रहे युवा भारतीय खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी IPL के इस सीजन अपने बल्ले से दुनियाभर में जागरुकता फैला रहे हैं। जो बल्ले अक्सर व्यवसायिक ब्रांड के लिए होते हैं, उनका उपयोग यह युवा बल्लेबाज कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कर रहा है।

जी हां, अंगकृष ने अपने बल्ले के पीछे एक पीले रंग का स्टिकर चिपकाया है, जो कैनकिड्स फाउंडेशन (CanKids Foundation) का प्रतिनिधित्व करता है। आपको बता दें कि CanKids Foundation एक ऐसी संस्था है, जो कैंसर से जूझ रहे वंचित परिवारों के बच्चों की सहायता करती है। अंगकृष इस स्टिकर का उपयोग इस सीजन की शुरुआत से ही कर रहे हैं।

व्यक्तिगत अनुभवों से मिली प्रेरणा

जब अंगकृष से इस नेक कार्य के लिए मिलनी वाली प्रेरणा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया – मैं CanKids के साथ तब से जुड़ा हूं, जब मुझे मेरे छोटे भाई की ल्यूकेमिया के बारे में पता चला। कैनकिड्स ने मेरे परिवार को उन तमाम बच्चों के प्रति जागरुक किया जो पर्याप्त सहायता न मिल पाने की वजह से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बचपन में मैं इस प्रभाव को समझ नहीं सका। पर जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ी, मेरे परिवार ने मुझे इसके बारे में समझाया।

इंस्टाग्राम के बायो में भी मौजूद लिंक

मैदान पर क्रिकेट बैट के अलावा अंगकृष इस NGO का प्रचार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी करते हैं। IPL की महत्ता समझते हुए उन्होंने कहा –  इस टूर्नामेंट को देखने वाले लोग विश्व भर में मौजूद हैं। मेरे क्रिकेट खेलने की वजह से अगर एक भी व्यक्ति की नजर इस स्टिकर पर जाती है और वो इसमें कुछ दान करने का फैसला करता है, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ी जीत होगी। आगे उन्होंने कहा कि – मैं लगातार अपने खेल से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, ताकि मैं अधिक से अधिक बार इस बल्ले को उठा सकूं और इस NGO के बारे में जागरुकता फैला सकूं।

https://www.instagram.com/angkrish10?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==
Home » अंगकृष रघुवंशी के बल्ले में पीले स्टिकर का क्या है मतलब, उद्देश्य क्रिकेट से भी बड़ा…

ये भी पढ़ें :- WTC 2025-27 Standings : भारत को लगा बड़ा झटका, बांग्लादेश ने जीत के साथ भारत को रैंकिंग में पछाड़ा

Home » अंगकृष रघुवंशी के बल्ले में पीले स्टिकर का क्या है मतलब, उद्देश्य क्रिकेट से भी बड़ा…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।