बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत को पछाड़ कर 5वें पायदान पर आ गई है।
बुधवार को सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने 78 रनों से पाकिस्तान को हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। सीरीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही बांग्लादेश के एक बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल, इस जीत के साथ नजमुल हुसैन शांतो के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की टीम WTC 2025-27 की अंक तालिका में भारत से ऊपर 5वें स्थान पर काबिज हो गई है।
रैंकिंग में बांग्लादेश को फायदा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी WTC की ताजा रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए अब बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 58.330 हो चुका है। जिससे भारत 48.150 के अंक प्रतिशत के साथ नीचे आ चुका है। आपको बता दें कि बांग्लादेश ने इस सत्र अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें वे 2 जीत, 1 ड्रॉ और 1 हार के साथ अंक तालिका में 5वें पायदान पर आ गए हैं। वहीं भारत ने मौजूदा सत्र में अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें वे 4 जीत, 1 ड्रॉ और 4 हार के साथ अंक तालिका में 6वें पायदान पर आ चुके हैं।
मौजूदा रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इस सत्र की टॉप दो टीमें हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हार
आपको बता दें कि, दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। लेकिन लिटन दास की 126 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम का स्कोर 278 तक पहुंच गया। इस पारी में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके।
दूसरी पारी में पाकिस्तान की भी बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाप रही। बल्लेबाज बाबर आजम की 68 रनों की पारी की मदद से टीम का स्कोर 232 तक पहुंच पाया। तीसरी पारी से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 46 रनों की बड़ी लीड बना ली।
तीसरी पारी में बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम के 137 और लिटन दास के 69 रनों के योगदान से टीम ने 390 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
चौथी पारी के लिए पाकिस्तान को 437 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में पाकिस्तान 358 रन ही बना सकी और बांग्लादेश ने इस मुकाबले को 78 रनों से जीतकर सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर दी।
ये भी पढ़ें :- RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का LIVE बयान वायरल, बोले ‘We Are a F*ing Good Team’**
