Thursday, 05 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का LIVE बयान वायरल, बोले ‘We Are a F*ing Good Team’**

राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद ऋषभ पंत का लाइव टीवी बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खराब फॉर्म, टीम इंडिया से बाहर होने और कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच पंत ने अपनी टीम का खुलकर बचाव किया।

मंगलवार को खेले गए राजस्थान रॉयल और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में लखनऊ को करारी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए, जिसमें एक बार फिर से मिचेल मार्श ने 96 रनों की पारी खेली, वहीं जोश इंग्लिश ने भी 60 रनों की पारी खेली। इस तरह लखनऊ ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया और राजस्थान की टीम को 221 रनों का लक्ष्य दिया।

RR ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाया एक ओर कदम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के गेंदबाजों के ऊपर हमला बोल दिया और पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वैभव ने 244 के रन रेट से 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली, वहीं ध्रुव जुरेल ने 53 रनों की पारी खेली और 5 गेंद पहले ही मैच राजस्थान के नाम कर दिया। और अपने प्लेऑफ में पहुंचने के चांस को मजबूत कर लिया।

हार के बाद टीम के बचाव में बोले ऋषभ पंत

मैच के बाद टीवी पर लाइव आकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी टीम अभी भी “f***ing good team” है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम टीम के तौर पर काफी प्राउड हैं। भले ही हमारी स्थिति कुछ भी हो, हमारी टीम ऐसी है कि हम कोई भी मैच जीत सकते हैं। चाहे कुछ भी हो, हम टीम के तौर पर और इंडिविजुअल के रूप में काफी कॉन्फिडेंट हैं। हमें हमारे हिसाब से परिणाम नहीं मिले हैं, ये सबको पता है।

खराब प्रदर्शन के बाद उप कप्तानी से हटाए गए

ऋषभ पंत बतौर बल्लेबाज उनका सीजन कुछ खास नहीं गया। उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 286 रन ही बना पाए, जिसका असर उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी पड़ा है।
ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट उप कप्तान के पद से हटा दिया गया और एक दिवसीय टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। ऐसे में उनके हालिया प्रदर्शन और बयान को देखते हुए कई सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें :- तेलंगाना जूनियर बास्केटबॉल लीग का शानदार आगाज़, ₹1.48 करोड़ ऑक्शन से बना रिकॉर्ड

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।