Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप में महिला और पुरुष दोनों वर्गों का खिताब महाराष्ट्र के नाम

नई दिल्ली।

56वीं राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप के महिला और पुरुष दोनों वर्गों का खिताब खो खो खेल की जननी महराष्ट्र के नाम रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में यह नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबलों में महाराष्ट्र ने पुरुष वर्ग में रेलवे को 52-50 और महिला वर्ग में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 18-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग के खेले गए मुकाबले में एक समय दोनों ही टीमें 32-32 की बराबरी पर थीं। रेलवे के पहले तीन खिलाड़ियों ने अच्छा डिफेंस करते हुए महाराष्ट्र के सामने 50 अंको के साथ गगनचुंभी स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने जोरदार वापसी करते हुए रेलवे को संभलने का कोई मौका नही दिया। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने अंतिम क्षण में 2 अंक अर्जित करते हुए मुकाबले को 52-50 से अपने नाम कर लिया।
महिला वर्ग में भी महाराष्ट्र और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच खेले गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। महाराष्ट्र की टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 18-16 से पराजित किया। इस जीत में महाराष्ट्र की कप्तान संपदा मौर्या ने अहम भूमिका निभाई।

दिन के पहले सत्र में दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने ओडिशा को 24-20 से हराया. जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली को 32-10 से पराजित किया। जबकि पुरूष वर्ग में महाराष्ट्र ने कोल्हापुर को 30-28 से हराया, जबकि रेलवे ने ओडिशा को 24-22 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में इंडिया टीवी के चेयरमैन और इडिटर इन चीफ रजत शर्मा के अलावा, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, एशियन खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित भल्ला, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन सूर्य प्रकाश खत्री, आईओए के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल और विमल इलाइची के मुकेश गर्ग ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विजेता टीमों को 3-3 लाख रुपए और उपविजेता टीमों को 2-2 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।