होमदेश-विदेशहोली से पहले बदल जाएगा दिल्ली का मौसम, तेजी से ऊपर जाएगा...

होली से पहले बदल जाएगा दिल्ली का मौसम, तेजी से ऊपर जाएगा तापमान

नई दिल्ली।

मौसम ने मार्च महीने की शुरुआत के बाद से ही उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में करवट बदलना शुरू कर दिया था। मार्च के तीसरे हफ्ते में मौसम लगभग बदल चुका है। गर्मी ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। ऐसे में दिल्ली का मौसम भी तेजी से बदल रहा है। तेज धूप के कारण दिल्ली में पारा तेजी के साथ ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग से मिली अपडेट के अनुसार दिल्ली का मौसम होली से पहले बदल जाएगा। इस दौरान दिल्ली का तापमान तेजी के साथ ऊपर जाएगा। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले दिल्ली में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस दौरान दिल्ली का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार होली आने के पहले गर्मी तेजी के साथ बढ़ेगी और होली के बाद जैसे-जैसे मार्च बीतेगा, गर्मी का सितम बढ़ता जाएगा। अप्रैल में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए लोगों को अपने कूलर-पंखों की सहायता भी लेनी पड़ेगी।

एक ओर जहां दिल्ली और उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में गर्मी ने अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं, वहीं उत्तर भारत के कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का भी दौर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई है। अब मौसम विभाग ने हिमाचल में दो पश्चिमी विक्षोभ टकराने को लेकर भविष्यवाणी की है। अगर ऐसा होता है तो पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर से खराब हो जाएगा और बर्फबारी के साथ बारिश देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान यहां भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments