Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में निकला सांप, दहशत में चीखने लगे यात्री, लोग बोले- ये ट्रेन है या चिड़ियाघर?

मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच अचानक एक सांप दिखाई दिया, जिससे लोग डर के मारे कांपने लगे और उनकी चीखें निकल पड़ीं।

मुंबई जा रही ट्रेन में बर्थ पर लिपटा मिला सांप : मानसून के मौसम में सांपों का दिखना आम बात है, लेकिन कई बार ये ऐसी जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां हम सोच भी नहीं सकते। जरा सोचिए, अगर आप आराम से ट्रेन में सफर कर रहे हों और अचानक आपके सामने सांप आ जाए, तो यकीनन दिल की धड़कन तेज हो जाएगी। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया जबलपुर से मुंबई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में हुआ, जहां अचानक एक सांप दिखाई दिया, जिससे यात्री दहशत में आ गए और चीखने लगे।

ट्रेन के डिब्बे में घुसा 5 फीट लंबा सांप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गरीब रथ एक्सप्रेस के एक बर्थ पर 5 फीट लंबा कोबरा सांप लिपटा हुआ नजर आया। इस नजारे से पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सीटें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। एक यात्री ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जबलपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस (12187) के कोच G17 में हुई।

https://www.instagram.com/reel/DAOI7qDPKN6/?utm_source=ig_web_copy_link

यात्रियों में मचा हड़कंप

वीडियो में यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर उनके डर का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, जब यात्रियों ने सांप को देखा, उस समय ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी। सांप सीट के नीचे छिपा हुआ था और अचानक साइड बर्थ से बाहर निकल आया। शुक्र है कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन स्टाफ को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने तेजी से कार्रवाई की। भारतीय रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लिया और उस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस घटना के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शायद सांप भी नागपुर घूमने जा रहा होगा।” दूसरे ने लिखा, “इसकी टिकट कहां है?” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “ये किसकी चाल है अब?”

ये भी पढ़ें :- रामलीला मंचन में जाने माने हास्य अभिनेता असरानी बनेंगें राजा जनक के प्रमुख मंत्री

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।