Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

ओवर स्पीडिंग के चालान से पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा शराब तस्कर

नई दिल्ली।

दक्षिण जिले का वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) मात्र ओवर स्पीडिंग चालान से शराब तस्कर तक पहुंच गया और आरोपी अभिमन्यु को शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इससे पहले पुलिस ने स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (एएनपीआर) से आरोपी के शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले टैंपो की पहचान की और उसकी सारी डिटेल निकाली।

आरोपी कई राज्यों में शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी यूपी के जिला अंबेडकर नगर के डाकघर बंधन के ग्राम खड़गपुर स्थित अकबरपुरा मथुरा रोड का निवासी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौधरी ने बताया कि एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम को सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की आपूर्ति पर अंकुश लगाने और दक्षिण जिला क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का जिम्मा सौंपा गया था।

इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में एसआई दीपक महला व अन्य की टीम ने एएनपीआर सिस्टम से ऐसे वाहनों की पहचान करना शुरू किया, जिनमें पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब दिल्ली में लाई जा रही है। इसमें अभिमन्यु के टैंपो की देर रात व सुबह के समय बांध रोड, संगम विहार समेत दिल्ली की अन्य सीमाओं से आवाजाही मिली। इस सिस्टम से पुलिस को टैंपो का नंबर मिल गया। पुलिस का कहना है कि रजिस्ट्रेशन नंबर से इसके मालिक तक पहुंचती, लेकिन पुलिस को अवैध शराब का सबूत नहीं मिलता। ऐसे में पुलिस ने इसके हुए ट्रैफिक चालान की डिटेल खंगालना शुरू किया। पुलिस को पता लगा कि इस टैंपो का फरवरी में वसंत कुंज में ओवर स्पीडिंग का चालान हुआ था।

इसके बाद पुलिस को इसी टैंपो के जनवरी में भी जमा किए हुए चालान मिल गए। चालान से पुलिस को टैंपो के वर्तमान चालक व अवैध शराब तस्कर अभिमन्यु का मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपी अभिमन्यु को रिंग रोड से 27 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। टैंपो की जांच करने पर 135 कार्टन में 6750 क्वार्टर और 15 कार्टन में शराब की 180 बोतलें बरामद की गईं।

क्या है एएनपीआर सिस्टम

दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों में स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (एएनपीआर) कैमरे लगाए हैं। पूरे दक्षिण जिले में कुल 35 कैमरे लगे हुए हैं। ये कैमरे हर गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन कर लेते हैं। इसके बाद ये एक डाटा बेस बनाते हैं। इस डाटा बेस से पुलिस को पता चल जाता है कि कौनसी गाड़ी कितनी बार कहां से गई है। इसके अलावा इन कैमरों में जिपनेट के जरिये चोरी के वाहनों का डाटा फीड होता है। जैसे ही चोरी का वाहन इन कैमरों की जद से निकलता है तो ये पुलिस को उस वाहन की लोकेशन के बारे में अलर्ट भेज देता हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक चालान जमा होता है तो उसमें जमा कराने वाले का मोबाइल नंबर लिखा जाता है। जब पुलिस ने हाल ही में जमा चालान की डिटेल खंगाली तो आरोपी अभिमन्यु का मोबाइल नंबर मिल गया। अभिमन्यु के खिलाफ पहले से एक्साइज एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। ये दोनों ही मामले दिल्ली में दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के यूपी रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। ये कई वर्षों से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।