Wednesday, 24 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली सीनियर टीम इंडिया की जर्सी, भावुक हुए युवा बल्लेबाज बोले- ‘जिस सपने के लिए बैट उठाया था, वह सच हो रहा है’ बिहार: जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, वही आज पलायन और पिछड़ेपन का प्रतीक क्यों बन गया? International Olympic Day: 132 साल पहले शुरू हुई एक सोच जिसने दुनिया को खेलों के जरिए जोड़ दिया FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल पर नजरें, इंग्लैंड-घाना की कड़ी परीक्षा, जानिए फीफा वर्ल्ड कप में आज के सभी चार मुकाबले गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

ईपीएस-95 पेंशन मुद्दे पर ईपीएफओ ने पेंशनरों के साथ की बैठक, पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग

नई पेंशन स्कीम पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली।

सरकार की पहल पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ईपीएस-95 पेंशनरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा करना था। देशभर में लगभग 77 लाख ईपीएस-95 पेंशनभोगी सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन स्कीम (यू पी एस) के बाद अपनी न्यूनतम पेंशन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।

ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष, कमांडर अशोक राउत ने बताया कि केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के साथ हुई इस बैठक में न्यूनतम पेंशन ₹7500 प्रति माह, महंगाई भत्ता और पति-पत्नी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई। समिति द्वारा उठाए गए मुद्दों और दिए गए सुझावों पर 15 दिनों के भीतर पुनः बैठक करने पर सहमति बनी है।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट कहा है कि जब सरकार यू पी एस में अपना अंशदान 18.5% दे रही है, तो ईपीएस-95 में केवल 1.16% क्यों? उन्होंने न्यूनतम पेंशन 10000 रुपए करने की मांग करते हुए कहा कि वे केवल 7500 रुपए की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि एक ओर यह बैठक ईपीएफओ मुख्यालय में हो रही थी, वहीं दूसरी ओर देशभर में ईपीएफओ कार्यालयों में प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे थे।

इस बैठक में अतिरिक्त सीपीएफसी चंद्र मौली चक्रवर्ती, अपराजिता जग्गी, शुभम अग्रवाल सहित समिति के कई वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। जबकि समिति की ओर से कमांडर अशोक राउत, वीरेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय सलाहकार पी एन पाटिल, राष्ट्रीय सचिव रमेश बहुगुणा, राजीव भटनागर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एस नारखेडे, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा आरस और राष्ट्रीय सचिव सरिता नारखेडे शामिल रहीं। पेंशनरों को उम्मीद है कि इस बैठक के परिणामस्वरूप उनकी मांगों पर सरकार जल्द ही सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।