Wednesday, 30 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग इंश्योरेंस सेक्टर में कॉस्ट गवर्नेंस मजबूत करेगा ICMAI का INSCOST फ्रेमवर्क ‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP? Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन राहुल भट्ट ने 2002 के रणवीर शौरी विवाद पर जताया अफसोस, बोले- मैंने कानून हाथ में लेकर गलत किया NICE Road Row: एच.डी. कुमारस्वामी ने डी.के. शिवकुमार पर लगाए ₹3 लाख करोड़ की कथित अनियमितता के आरोप, जानिए पूरा मामला अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव! अंबानी-भाजपा के करीबी धनराज नाथवानी को सपा ने दिया राज्यसभा का टिकट भारत में हुई Apple Pay की एंट्री! Axis Bank के Visa-Mastercard से होगी शुरुआत; जानिए UPI से कितना अलग इंश्योरेंस सेक्टर में कॉस्ट गवर्नेंस मजबूत करेगा ICMAI का INSCOST फ्रेमवर्क ‘नाद संगम’ में युवा कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत और कथक से मोहा मन ईरान की अर्थव्यवस्था हुई बेहाल, 25 लाख रियाल प्रति डॉलर के पार पहुंची मुद्रा! जानिए कैसे पटरी पर आएगी GDP?

बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर

पुणे: भारत के अग्रणी फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। यह पुणे में समूह का सातवां क्लिनिक है, जो महाराष्ट्र के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले दम्पतियों और परिवारों तक व्यापक फर्टिलिटी एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेकंड फ्लोर, ला कमर्शियल, बानेर मेन रोड स्थित यह सेंटर अत्याधुनिक फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सुविधाओं से लैस है तथा स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक लेबोरेटरी सिस्टम और पेशेंट केयर प्रक्रियाओं के तहत उपचार उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन समारोह में जोनल बिजनेस डायरेक्टर एवं सेंटर हेड, इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ, इन्दिरा आईवीएफ पिंपरी-चिंचवड़ के डॉ. शशिकांत आव्हाड विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ बानेर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. जयदीप काले सहित वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों और अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इन्दिरा आईवीएफ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पुणे देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में तेजी से उभर रहा है और यहां संगठित फर्टिलिटी सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बानेर में नए सेंटर की शुरुआत व्यापक नेटवर्क के माध्यम से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, सभी क्लिनिकों में एक समान क्लिनिकल प्रोटोकॉल, लेबोरेटरी सिस्टम और मरीजों की देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जोनल बिजनेस डायरेक्टर एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड ने कहा कि पिछले कुछ सालों में फर्टिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अधिक लोग शुरुआती स्टेज पर ही मेडिकल सलाह लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बानेर सेंटर इसी सकारात्मक बदलाव को सपोर्ट करने के लिए आरम्भ किया गया है। यह सेंटर स्टैंडर्ड क्लिनिकल और लेबोरेटरी प्रैक्टिस के जरिए स्ट्रक्चर्ड फर्टिलिटी जांच, एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और निरन्तर केयर की सुविधा देता है।

डॉ. शशिकांत आव्हाड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ, इंदिरा आईवीएफ, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे ने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सिर्फ मेडिकल प्रोसीजर्स तक ही सीमित नहीं रहता है। इसके लिए हर मरीज की क्लिनिकल प्रोफाइल के आधार पर सही काउंसलिंग, स्पष्ट चर्चा और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग की जरूरत होती है। बानेर सेंटर में हमारा मकसद ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा की हर स्टेज पर पूरी गाइडेंस मिल सके।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड इन्दिरा आईवीएफ बानेर सेंटर हेड ने डाॅ. जयदीप काले ने कहा कि यहां सेंटर शुरू होने से हम मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और इलाज भी निरन्तर जारी रहेगा। हमारी टीम आपसी तालमेल के साथ पेशेंट सेन्टरीक तरीके से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी की जांच में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें क्लिनिकल विशेषज्ञता और अपनेपन के साथ केयर भी सम्मिलित है। 

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200 क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। बानेर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।