Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति

बसों में पैनिक अलर्ट बटन क्यों नहीं…. हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से किया सवाल

महिलाओं के सुरक्षा उपायों पर कदम उठाने के दिल्ली सरकार को निर्देश

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीटीसी बसों में कैमरे, ड्राइवर एवं कंडक्टर की सीटों पर अलर्ट बटन लगाने के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया। दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को चलती बस में एक 23 साल की युवती के साथ हुए क्रूरतापूर्ण सामूहिक रेप के बाद 2012 में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल उठाए थे। जस्टिस कामेश्‍वर राव और जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता की पीठ ने सरकार के वकील से डीटीसी बसों में कैमरों की मौजूदगी, सीसीटीवी खंभों पर पुश-टू-टॉक बटन लगाने, सीसीटीवी फुटेज के संभाल कर रखने के समय और क्या कोई ऑडिट किया गया है, इसके बारे में सवाल किया।

पीठ ने दिल्ली सरकार से डीटीसी बसों में कैमरे और अलर्ट बटन को शामिल करने की व्यवहार्यता की जानकारी देने के साथ-साथ सीसीटीवी डेटा को सुरक्षित रखने के समय और महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक परिवहन में होर्डिंग्स या पोस्टर लगाने पर विचार सहित पहले के आदेशों के अनुपालन की जानकारी देने के लिए एक स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा। पीठ ने ऐसे अधिकांश वाहनों में कार्यात्मक पैनिक बटन की कमी के बारे में चिंताओं को ध्यान में रखते हुए महिला यात्रियों के लिए टैक्सियों में सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी मांगी।

अक्टूबर में दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार से महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और महिला सुरक्षा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन में पोस्टर या होर्डिंग लगाने पर अपना रुख बताने को कहा था। एमिकस क्यूरी के रूप में कार्यरत वकील मीरा भाटिया ने सुझाव दिया था कि दिल्ली सरकार को पोस्टर लगाने पर विचार करना चाहिए, जो दिखाए कि उत्पीड़न एक गंभीर और दंडनीय अपराध है क्योंकि यह एक निवारक के रूप में कार्य करेगा।

दिल्ली सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि सीसीटीवी पोल पर ‘पुश-टू-टॉक या पैनिक बटन’ लगाने पर दिल्ली पुलिस का टेक्नोलॉजी विभाग सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। अगस्त में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया था कि महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की कोशिशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के संवेदनशील इलाकों में रणनीतिक रूप से कुल 6,630 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हाईकोर्ट को बताया गया कि इन कैमरों की निगरानी 50 मास्टर कंट्रोल रूम के जरिए की जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।