Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त

दिल्ली पुलिस का दावा-देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, सोशल मीडिया से लेकर धार्मिक स्थलों तक पुलिस अलर्ट पर

नई दिल्ली।

बनारस में ज्ञानवापी मंदिर को लेकर कोर्ट के आदेश, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह को लेकर विवाद और दिल्ली के महरौली में मस्जिद ढहाए जाने के बाद देश विरोधी ताकतें माहौल खराब करने की कोशिश में जुटी हैं। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की एक खुफिया रिपोर्ट में हुआ है।

इसी के मद्देनजर दिल्ली में अलर्ट का एक गोपनीय मैसेज सभी जिलों के डीसीपी, ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर यूनिट और साइबर यूनिट को भेजा गया है और उनसे शरारती तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। स्पेशल ब्रांच की ओर से दिल्ली पुलिस की यूनिटों को हाल ही में जारी एडवाइजरी में कहा गया कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शरारती तत्व धार्मिक स्थलों में जबरन घुस सकते हैं। इसलिए धार्मिक संगठनों से लेकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष रूप से निगरानी की जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट करने वालों पर नजर रखें। महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के बाहर सादी वर्दी में जवानों को तैनात करे। हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस इंतजाम किए जाएं।

सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

24 जनवरी को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से जुड़ी एएसआई की एक रिपोर्ट सार्वजनिक हुई थी। इसमें कहा गया था कि मस्जिद का निर्माण औरंगजेब के शासनकाल के दौरान हिंदू मंदिर के अवशेषों पर किया गया था। 31 जनवरी को श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर व्यास का तहखाना के अंदर कोर्ट ने पूजा करने की अनुमति दी, जिसके बाद वहां पूजा भी शुरू हो चुकी है। 30 जनवरी को दिल्ली के महरौली इलाके में अतिक्रमण के तहत डीडीए ने पुरानी मस्जिद को ढहा दिया था। इसके बाद से ही मामला गर्माया हुआ है और धार्मिक व राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच सोशल मीडिया पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।

छिटपुट विवाद की आढ़ में फैला सकते हैं बड़ी गड़बड़ी

अंदेशा है कि आने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सुर्खियों बटोरने के लिए इस मुद्दे को उछाल सकते हैं। स्पेशल ब्रांच की ओर से अंदेशा जाहिर किया गया है कि छिटपुट विवाद की आढ़ में शरारती तत्व बड़ी गड़बड़ी फैला सकते हैं, इसलिए पुलिस की सभी यूनिटों को विशेष रूप से अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। खुफिया विभाग ने हिदायत दी है कि तमाम धार्मिक संगठनों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट मोड पर रहें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।