Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में खत्म हुई अपॉइंटमेंट की व्यवस्था, मरीजों को मिली बड़ी राहत

दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में अपॉइंटमेंट व्यवस्था खत्म होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। इलाज के लिए अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। व्यवस्था के समाप्त होने से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है।

कैंसर के इलाज के लिए यह अस्पताल काफी माना जाता है। यहां राजधानी ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। कोरोना काल में मरीजों की भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अपाइंटमेंट व्यवस्था शुरू की थी।

पहले लेनी पड़ती थी अपॉइंटमेंट

मरीजों को इलाज के लिए पहले अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती थी, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी यह व्यवस्था जारी रही और मरीजों को इलाज के लिए लंबी तारीखें मिलने लगी। इससे मरीजों को काफी निराशा होती थी।

मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पिछले वर्ष दिसंबर में अपॉइंटमेंट व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब मरीजों को इलाज के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। व्यवस्था समाप्त होने से ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

यह थी पहले अपॉइंटमेंट की व्यवस्था

कैंसर संस्थान में इलाज कराने के लिए नए मरीजों को पहले काल या मैसेज के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता था। फिर उन्हें काफी दिनों बाद की एक तारीख मिलती थी। उस दिन अस्पताल में आकर उनकी फाइल तैयार होती थी। तब कहीं जाकर उनका इलाज शुरू हो पाता था। इसमें मरीजों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था।

“मरीजों की सुविधा के लिए ही अपॉइंटमेंट प्रणाली को खत्म किया गया है। इससे उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। अब अपॉइंटमेंट के नाम पर गलत तरीके से पैसा ठगने वालों से भी मरीजों को छुटकारा मिल जाएगा”- डॉ. वत्सला अग्रवाल, चिकित्सा निदेशक, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।