Thursday, 13 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मौर्य, गुप्त और पाल काल से मिथिला कला तक, बिहार संग्रहालय में सजा बिहार का इतिहास नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला! हाथ में लगी चोट, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बची जान भारतीय रेलवे में नया प्रयोग, भारत की पहली ‘ब्रांडेड ट्रेन’ बनी Sprite Tejas Express मुजफ्फरनगर दंगा केस में 25 बीजेपी नेताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी नारा लोकेश के ‘राष्ट्र प्रथम’ विचार से प्रेरित होकर सांसद विजय चिंताकायला ने अपना पहला वेतन सशस्त्र बलों को दान किया पाकिस्तानी पत्रकार ने किया इमरान खान की मौत का दावा! सेना ने बताया फर्जी राहुल गांधी के ‘भगोड़ा’ बयान पर सियासत गरम, गृहमंत्री अमित शाह ने संसद की गरिमा के विरुद्ध माना! जानिए संसद के भीतर बीजेपी नेताओं के 6 सबसे विवादित बयान टीडीपी सांसद विजय चिंताकायला ने अमरावती के संवैधानिक दर्जे पर उठाए सवाल, फैसले के सम्मान की कही बात मौर्य, गुप्त और पाल काल से मिथिला कला तक, बिहार संग्रहालय में सजा बिहार का इतिहास नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला! हाथ में लगी चोट, सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से बची जान भारतीय रेलवे में नया प्रयोग, भारत की पहली ‘ब्रांडेड ट्रेन’ बनी Sprite Tejas Express मुजफ्फरनगर दंगा केस में 25 बीजेपी नेताओं और हिंदू कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी मंजूरी नारा लोकेश के ‘राष्ट्र प्रथम’ विचार से प्रेरित होकर सांसद विजय चिंताकायला ने अपना पहला वेतन सशस्त्र बलों को दान किया पाकिस्तानी पत्रकार ने किया इमरान खान की मौत का दावा! सेना ने बताया फर्जी राहुल गांधी के ‘भगोड़ा’ बयान पर सियासत गरम, गृहमंत्री अमित शाह ने संसद की गरिमा के विरुद्ध माना! जानिए संसद के भीतर बीजेपी नेताओं के 6 सबसे विवादित बयान टीडीपी सांसद विजय चिंताकायला ने अमरावती के संवैधानिक दर्जे पर उठाए सवाल, फैसले के सम्मान की कही बात

सरकारी विज्ञापनों के वितरण में पारदर्शिता और छोटे समाचार पत्रों के लिए उचित भागीदारी की मांग

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को लोकतंत्र और जनसरोकारों का मजबूत माध्यम बताते हुए विज्ञापन बजट में उचित हिस्सेदारी की मांग

नई दिल्ली: सरकारी विज्ञापन वितरण व्यवस्था में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए समान अवसर और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया है। एसोसिएशन का कहना है कि ये समाचार पत्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और जागरूकता कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करते हैं, इसलिए विज्ञापन वितरण में उनकी भागीदारी को उचित महत्व मिलना चाहिए।

एसोसिएशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) से विज्ञापन आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और संतुलित बनाने की मांग की है। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि विज्ञापन बजट में छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के लिए भी उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके।

एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा, “छोटे और मध्यम समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ये स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम हैं। ऐसे में सरकारी विज्ञापनों के वितरण में इनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और उन्हें न्यायोचित अवसर मिलना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रण लागत, वितरण व्यय और अन्य आर्थिक चुनौतियों के कारण छोटे एवं मध्यम समाचार पत्र गंभीर वित्तीय दबाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सरकारी विज्ञापनों का पारदर्शी और संतुलित वितरण न केवल इन समाचार पत्रों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा, बल्कि विविध और स्वतंत्र मीडिया व्यवस्था को भी मजबूती देगा।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि छोटे एवं मध्यम समाचार पत्र देश के दूरदराज़ और स्थानीय क्षेत्रों में सूचना के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए विज्ञापन आवंटन नीति में उनकी भूमिका और योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।

उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह करते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा विज्ञापन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और न्यायसंगत भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।