Thursday, 05 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क

Nishanchi Movie Review: Anurag Kashyap की यथार्थवादी सिनेमाई दुनिया में ऐश्वर्य ठाकरे की धमाकेदार एंट्री

Nishanchi बनी कड़ी, अगले हिस्से के लिए जगाई उत्सुकता

Anurag Kashyap की नई पेशकश Nishanchi सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही ठाकरे परिवार से जुड़े ऐश्वर्य ठाकरे ने अपना डेब्यू कर लिया है। Anurag Kashyap हमेशा अपनी फिल्मों में टैलेंट को प्राथमिकता देते हैं, ऐसे में ऐश्वर्य को चुनना अपने आप में इस बात का सबूत है कि उन्होंने उनकी काबिलियत पहचानी है।

राजनीति से किनारा कर ऐश्वर्य ने फिल्मी दुनिया का रास्ता चुना और बाजीराव मस्तानी जैसी बड़ी फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर रहकर अनुभव हासिल किया। यही तैयारी उनके पहले ही अभिनय प्रयास में साफ झलकती है।

कहानी: दो भाइयों की उलझी किस्मत

कहानी कानपुर के जुड़वां भाइयों डबलू और बबलू (दोनों किरदार ऐश्वर्य ठाकरे) और उनकी साथी रिंकू (वेदिका पिंटो) से शुरू होती है। बैंक लूट की कोशिश नाकाम रहती है और बबलू उर्फ टोनी मंटेना पुलिस के हाथों चढ़ जाता है।
फिल्म दो टाइमलाइन में चलती है – वर्तमान में बबलू की जेल की जिंदगी और परिवार की लड़ाई-झगड़े, जबकि फ्लैशबैक में मां मंजरी (मोनिका पंवार) और पिता जबरदस्त (विनीत कुमार सिंह) का संघर्ष और प्यार।
आगे चलकर चाचा अंबिका प्रसाद (कुमुद मिश्रा) की साजिशें और रिंकू-बबलू की प्रेमकहानी कथानक को आगे बढ़ाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स सीधे इसके सीक्वल की ओर इशारा करता है।

निर्देशन और लेखन

Anurag Kashyap की पहचान है – लोकल फ्लेवर, देसी टोन और रॉ रियलिटी। Nishanchi इन खूबियों से भरपूर है। कानपुर की गलियां, वहां की बोली और जीवनशैली फिल्म को असली रंग देते हैं।
हालांकि, कहानी का दो हिस्सों में बंटना कुछ दर्शकों को लंबा लग सकता है, मगर स्क्रिप्ट कहीं भी ढीली नहीं पड़ती और दर्शकों को बांधे रखती है।

यह भी पढ़े: Nysa Devgan को लॉन्च करना चाहते हैं करण जौहर, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

तकनीकी पहलू और संगीत

सिल्वेस्टर फोंसेका की सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है। शहर का माहौल और अलग-अलग समय की डिटेलिंग उन्होंने बारीकी से कैद की है।
Anurag Kashyap सैकिया का संगीत फिल्म की जान है। गाने जैसे देखो जैसे, नींद भी तेरी, बिरवा, डियर कंट्री और रह गए अकेले हर भाव को और गहरा बना देते हैं।

अभिनय

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत ऐश्वर्य ठाकरे का डबल रोल है। उन्होंने डबलू और बबलू दोनों किरदारों को अलग-अलग शेड्स में जीवंत किया है।
मोनिका पंवार का मातृत्व से भरा अभिनय दिल को छूता है। विनीत कुमार सिंह अपने गंभीर और दमदार अभिनय से फिर साबित करते हैं कि वे एक सशक्त कलाकार हैं। वेदिका पिंटो नई ताजगी लेकर आती हैं जबकि मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा हमेशा की तरह मजबूत साबित हुए हैं।

अंतिम फैसला

Nishanchi एक ऐसी फिल्म है जिसमें यथार्थ और मसालेदार ड्रामा का सही संतुलन देखने को मिलता है। इसमें एक्शन है, इमोशन है, रोमांस है और कहानी के ट्विस्ट दर्शकों को आगे की किस्त के लिए उत्साहित करते हैं।
Anurag Kashyap ने फिर एक बार अपनी अलग शैली का सबूत दिया है और ऐश्वर्य ठाकरे ने अपने दमदार डेब्यू से साबित कर दिया कि वे लंबी पारी खेलने आए हैं।

⭐ रेटिंग: 3/5 – सिनेमाघर में देखने लायक फिल्म।

यह भी पढ़े: यूरोप में शुरू हुई ‘Cocktail 2’ की शूटिंग, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी ने बढ़ाई उत्सुकता

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।