Sunday, 11 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को शांति का नोबेल, जानिए रंगभेद से अंतरराष्ट्रीय न्याय तक उनका सफर भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम Nobel Peace Prize 2026: भारतीय मूल की नवी पिल्लै को शांति का नोबेल, जानिए रंगभेद से अंतरराष्ट्रीय न्याय तक उनका सफर

US के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बजा ‘जय हो’, ए.आर. रहमान ने बांधा समा…

नई दिल्ली स्थित भारत के अमेरिकी दूतावास में आयोजित अमेरिकी स्तंत्रता दिवस के 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ए.आर. रहमान ने अपने मशहूर गाने ‘जय हो’ से महफिल में चार चांद लगा दिए। इस कार्यक्रम में दोनों ही देशों के विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रुबियो भी मौजूद रहे।

भारत ने अपने खास साथी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने की खुशी में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य आयोजन किया। भारत के अमेरिकी दूतावास में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के विदेश मंत्री (एस जयशंकर और मार्को रुबियो) के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संगीत, कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मदद से दोनों देशों के बीच के रिश्ते और आपसी संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

ऑडिटोरियम में गूंजा ‘जय हो’

इस पूरे कार्यक्रम का सबसे खास पल उस वक्त आया जब भारत के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने गाने ‘जय हो’ से ऑडिटोरियम का माहौल पूरी तरह से बदलकर रख दिया। उन्होंने अपनी मधुर धुन और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से पूरे इवेंट को यादगार बना दिया। आपको बता दें कि साल 2008 में यह गाना ए आर रहमान ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए कंपोज किया था। इस गाने ने रहमान को 2 ऑस्कर अवार्ड और एक ग्रैमी पुरस्कार दिलाया था।

इसके अलावा रहमान ने इस प्रस्तुति के दौरान अपने कई और सुपरहिट गानों से लोगों का दिल जीता। इसमें दिल से, मुकाबला और फना का एक प्यारा सा मेडले भी शामिल है।

1776 में आजाद हुआ अमेरिका

4 जुलाई 1776 को अमेरिका को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। इसी ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए भारत के अमेरिकी दूतावास में यह भव्य आयोजन किया गया।

सर्जियो गोर ने क्या कहा?

अमेरिकी राजदूत गोर ने इस कार्यक्रम में कहा – “जब हम अमेरिका प्रथम कहते हैं, तो इसका अर्थ अमेरिका अकेला नहीं है। हम हर सप्ताह ऐसे अवसरों की पहचान करते हैं जो दोनों देशों (भारत-अमेरिका) के लिए लाभकारी हों। मुझे विशेष रूप से गर्व है कि इस वसंत में हमारे दूतावास ने रिकॉर्ड तोड़ प्रतिनिधिमंडल भेजा है। आने वाले हफ्तों और महीनों में भी यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा, क्योंकि हम भारत में अपना काम जारी रखेंगे…”

ये भी पढ़ें :- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer : कॉमेडी, प्यार और कंफ्यूजन के बीच सलमान खान को देखने की चाहत बढ़ी की चमक, मेल्विन विलियम्स ने नई फिल्म ‘बेबिंका’ का किया ऐलान

Home » US के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बजा ‘जय हो’, ए.आर. रहमान ने बांधा समा…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version