Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

श्रेयस तलपड़े और तनीशा मुखर्जी स्टारर फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ आस्था और भक्ति की दिलकश दास्तां करती बयां

नई दिल्ली।

एनिमेशन और वास्तविक किरदारों के अद्भुत संगम से बनी अनोखी फ़िल्म ‘लव यू शंकर’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज सोशल‌ मीडिया पर रिलीज़ कर दिया गया जिसे लोगों का काफ़ी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. पौराणिकता और आधुनिकता के मेल से बनी ‘लव यू शंकर’ धार्मिक आस्था, आपसी दोस्ती और रोमांच से भरपूर ऐसी मनोरंजक और जादुई कहानी को पेश करती है जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह से मुग्ध हो जाएंगे.

ग़ौरतलब है कि ‘लव यू शंकर’ का निर्देशन राजीव एस. रूईया ने किया है, फ़िल्म की निर्माता हैं एसडी वर्ल्ड फ़िल्म्स प्रोडक्शन से संबंध रखने वाली सुनीता देसाई. फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े, तनीशा मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, संजय मिश्रा, हेमंत पांडे और मन्न गांधी जैसे बेहतरीन कलाकार विविध तरह के रोचक किरदारों में दिखाई देंगे.

‘लव यू शंकर’ की कहानी का ताना-बाना बनारस जैसे पवित्र व आध्यात्मिक शहर के रूप में मान्यता रखने वाले बनारस की पृष्ठभूमि में बुना गया है. फ़िल्म की कहानी आठ साल के एक एक छोटे से बच्चे और विष्णु भगवान के अवतार माने‌ जाने वाले शिव के बाल स्वरूप के बीच बने अनूठे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फ़िल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसका लुत्फ़ पूरे परिवार के साथ मिलकर उठाया जा सकता है.

बड़े पर्दे पर तरह तरह की भूमिकाओं को उम्दा तरीके से निभाने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने ट्रेलर रिलीज़ के बाद कहा, “इस फ़िल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहद ख़ुशनुमां अनुभव रहा. यह एक ऐसी फ़िल्म है जिसे देखकर आपका दिल ख़ुश हो जाएगा और आप दुनिया में होने वाले चमत्कारिक घटनाओं को नये नज़रिए से देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे. इस तरह की फ़िल्म सीधे दर्शकों के दिलों में उतरने का माद्दा रखती हैं जो हमारी फ़िल्म को और भी‌ ख़ास बनाती हैं. मुझे ‘लव यू शंकर’ जैसी बेहतरीन फ़िल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा.”

एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान रखने वाली तनीषा मुखर्जी ने कहा, “मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बेहद ख़ुश हूं. यह एक बेहद ख़ूबसूरत फ़िल्म है. यह एक ऐसी दास्तां बयां करती है जो सीधे तौर पर आपके दिल को छू जाएगी. यह फ़िल्म आपको जीवन में हरदम बड़ी सोच रखने की नसीहत भी देती है. ऐनिमेशन के रूप में पेश किये गये नन्हे शिव को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और उसकी हरकतें आपको ख़ूब गुदगुदाएंगी.”

‘लव यू शंकर’ के निदेशक राजीव एस. रूईया ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “लव यू शंकर’ बनाने का हमारा मक़सद लोगों के चेहरों पर‌ मुस्कान लाना और उन्हें भक्ति भाव से परिपूर्ण इस अनूठी कहानी के ज़रिए प्रेरित करना है. यह फ़िल्म दर्शकों को बनारस की दिव्य और जादुई यात्रा पर ले जाएगी. एक ऐसा सफ़र है जो आपके लिये एक यादगार सफ़र साबित होगा.”

फ़िल्म की निर्माता और एसडी वर्ल्ड फ़िल्म प्रोडक्शन की संस्थापक सुनीता देसाई ने फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर उत्सुकता जताते हुए कहा, “हम लव यूं शंकर को लोगों के सामने पेश करने के लिए बहुत ज़्यादा रोमांचित महसूस कर रहे हैं. हमें फ़िल्म की रिलीज़ के साथ साथ लोगों की प्रतिक्रिया का इंतज़ार कर रहे हैं. यह फ़िल्म यकीनन लोगों को काफ़ी पसंद आएगी.”

उल्लेखनीय है कि ‘लव यू शंकर’ इसी साल 19 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस अनूठी फ़िल्म को हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा.

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version