Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer : कॉमेडी, प्यार और कंफ्यूजन के बीच सलमान खान को देखने की चाहत बढ़ी

डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर दर्शकों में अचानक सलमान खान को फिल्म में कैमियो रोल करते देखने की चाहत बढ़ गई है।

अभिनेता वरुण धवन की मच अवेटेड मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का आधिकारिक ट्रेलर शनिवार (23 मई) को रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही यह हर तरफ सोशल मीडिया पर छा गया है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार में वरुण धवन का साथ दे रही हैं। फिल्म में दो अभिनेत्रियों के होने से दर्शक इसमें ढ़ेर सारे कंफ्यूजन की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर को अगर सरल शब्दों में समझा जाये तो, वरुण और मृणाल पति-पत्नी हैं और एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। वरुण पिता बनना चाहते हैं लेकिन मृणाल इसके लिए तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो जाता है। इसके बाद वरुण को पूजा और मृणाल से यह खबर मिलती है कि वे दोनों ही प्रेगनेंट हैं। इसके बाद फिल्म में ट्विस्ट, कॉमेडी और कंफ्यूजन का अजीब खेल शुरू होता है।

Home » Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer : कॉमेडी, प्यार और कंफ्यूजन के बीच सलमान खान को देखने की चाहत बढ़ी

सलमान के कैमियो की मांग

फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बीवी न.1’ के गाने चुनरी-चुनरी की भी धुन सुनाई देती है। ट्रेलर में गाने की धुन सुनने के बाद दर्शकों के बीच अभिनेता सलमान खान को इस फिल्म में कैमियो करते देखने की मांग बढ़ने लगी है। 1999 में रिलीज हुए इस गाने में हमें सलमान खान के साथ सुष्मिता सेन भी नजर आई थीं। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी में भी सलमान खान कैमियो करते नजर आये थे। सलमान ने महान मराठा योद्धा जीवा महाले का किरदार निभाया था।

गरम समाला की भी मिली झलक

निर्माता डेविड धवन ने इस ट्रेलर में 2005 में आई अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की सदाबहार कॉमेडी फिल्म ‘गरम मसाला’ की भी याद दिला दी। ट्रेलर के एक सीन में जब मृणाल और पूजा एक ही घर में मौजूद होते हैं, तब वरुण और मनीष पॉल उन दोनों की उपस्थिति को दोनों ही महिलाओं से छुपाने का प्रयास करते हैं। ठीक ऐसा ही सीन हमें प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म गरम मसाला में भी देखने को मिला था।

फिल्म के सहायक कलाकार भी कमाल

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में हमें वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ जिमी शेरगिल, चंकी पाडे, मनीष पॉल, मौनी रॉय और ‘धुरंधर के जमील जमाली’ उर्फ राकेश बेदी भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :- माइकल जैक्सन की बायोपिक देख भावुक हुए राम गोपाल वर्मा, लिखा I HATE MICHAEL…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version