Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा IITF 2026: पर्यावरण मंत्रालय ने मिशन लाइफ की गतिविधियों से लोगों को किया जागरूक Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन

मध्य प्रदेश के खरगोन में क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम की नींव रखी गई। 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मिट्टी से भूमि पूजन में 850 से अधिक लोग शामिल हुए

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के नेमित गांव में क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से एकत्र की गई मिट्टी आश्रम की नींव में समर्पित की गई। एनर्जी स्वराज फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में 850 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत पूजनीय श्री प्रभुजी नागर महाराज उपस्थित रहे। ‘एक मुट्ठी माटी’ अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से मिट्टी एकत्र की गई थी। इस अवसर पर 11 राज्यों से आए 16 माटी दूत भी समारोह में शामिल हुए। इनमें कश्मीर से अब्दुल राशिद, कन्याकुमारी से डॉ. किशोर और पश्चिम बंगाल से श्रीमती अर्चा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पूजनीय श्री प्रभुजी नागर महाराज ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया। देशभर से लाई गई मिट्टी के पूजन के बाद आश्रम की आधारशिला रखी गई और पीपल का पौधा लगाया गया।

जलवायु परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी जरूरी: प्रो. चेतन सोलंकी

आईआईटी बॉम्बे के पूर्व प्रोफेसर और ऊर्जा स्वराज यात्रा के प्रणेता प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए केवल सरकारों और संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी समझनी होगी।

उन्होंने कहा कि धरती के संसाधन सीमित हैं, इसलिए लोगों को अपने उपभोग को भी सीमित रखना चाहिए। इसी सोच को समझने और दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की जा रही है।

व्यक्तिगत जिम्मेदारी और आत्मचिंतन पर जोर

समारोह में पूजनीय श्री प्रभुजी नागर महाराज ने अपने संबोधन में व्यक्तिगत जिम्मेदारी और आत्मचिंतन का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “त्रेतायुग में रावण खलनायक था, द्वापरयुग में कंस खलनायक था, लेकिन कलियुग में हमारा ‘मैं’ ही खलनायक है।”

उन्होंने नेमित गांव की मिट्टी को जलवायु सत्याग्रह का संदेश दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम बताया।

इंदौर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत रावत ने भी पर्यावरण प्रदूषण और बदलती जीवनशैली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को यह सोचना होगा कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसी धरती छोड़कर जा रहे हैं।

850 लोगों के कार्यक्रम में 200 ग्राम से कम प्लास्टिक कचरा

समारोह में पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया गया। आयोजकों के अनुसार, 850 से अधिक लोगों की भागीदारी और नाश्ते तथा दोपहर के भोजन की व्यवस्था के बावजूद पूरे कार्यक्रम में 200 ग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा उत्पन्न नहीं हुआ।

इसके लिए पुनः उपयोग किए जा सकने वाले बर्तनों और सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज किया गया।

ऊर्जा स्वराज यात्रा के छह साल पूरे

इसी दिन ऊर्जा स्वराज यात्रा ने अपने छह साल पूरे किए और सातवें वर्ष में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा के अनुभवों और चिंतन से क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की प्रेरणा मिली है।

यह आश्रम सीमित जीवनशैली की एक प्रयोगशाला के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां देश-विदेश से आने वाले लोग धरती के सीमित संसाधनों के भीतर स्वस्थ, संतुलित और आनंदपूर्ण जीवन जीने के तरीके सीख सकेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version