Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

टेक्सटाइल सेक्टर के लिए विकास का नया दौर लाएगा केंद्रीय बजट 2026–27: रिजु झुनझुनवाला

4 फ़रवरी , 2026 , दिल्ली :

राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक समूह एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के चेयरमैन रिजु झुनझुनवाला ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बजट में की गई घोषणाएँ अत्यंत सकारात्मक और उत्साहजनक हैं, जिनका प्रभाव दीर्घकालिक होगा। उनके अनुसार, ये प्रावधान विशेष रूप से भीलवाड़ा जैसे देश के अग्रणी टेक्सटाइल हब के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि विनिर्माण को प्रोत्साहन, तकनीकी उन्नयन, एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने, निर्यात को बढ़ावा देने और कार्य पद्धति को सरल बनाने जैसे कदमों से टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इन सुधारों से उत्पादन लागत में संतुलन आएगा, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी, नए निवेश आकर्षित होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

भीलवाड़ा जैसे टेक्सटाइल क्लस्टर, जो पहले से ही देश की टेक्सटाइल सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, को इस बजट से विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह बजट न केवल बड़े उद्योगों, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए भी नए विकास अवसर खोलेगा। इससे निर्यात-उन्मुख इकाइयों को स्थिरता मिलेगी और घरेलू बाजार और अधिक सशक्त होगा।

रिजु झुनझुनवाला ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उनके अनुसार, यह बजट मेक इन इंडिया पहल को भी नई मजबूती देगा और सतत विकास के मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह बजट गाँव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखता है।

इस अवसर पर झुनझुनवाला ने इस उद्योग-अनुकूल बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, राजस्थान में औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ करने में योगदान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी अब केवल एक वादा नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले परिणामों में बदल चुकी है, और यह बजट आने वाले वर्षों में राजस्थान सहित पूरे देश के आर्थिक विकास को दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।