Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ The Mosquito Bowl Review: युद्ध, खेल और दोस्ती का अनोखा मेल! जानें सच्ची घटना पर आधारित पीटर बर्ग की फिल्म IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा UPPSC PCS Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द किए, दोबारा बनेगी मेरिट लिस्ट 2036 Olympics: भारत ने IOC के सामने पेश किया अपना विजन, जाने किन देशों से मिल सकती है चुनौती 11वीं पास युवक बना सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर! राजस्थान SOG ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ The Mosquito Bowl Review: युद्ध, खेल और दोस्ती का अनोखा मेल! जानें सच्ची घटना पर आधारित पीटर बर्ग की फिल्म IITF 2026 में राजस्थान पवेलियन को मिले दो बड़े पुरस्कार संविधान दिवस पर राजधानी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक मध्य प्रदेश में बनेगा क्लाइमेट सत्याग्रह आश्रम, देशभर की मिट्टी से हुआ भूमि पूजन Constitution Day 2026: केरलम का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां देवी-देवताओं की जगह होती है संविधान की पूजा

केबल चोरी करने मैनहोल में उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली।

दिल्ली में केबल चोरी करने के इरादे से एक मैनहोल में उतरे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इनमें से एक शख्स की पहचान तो हो गई है, लेकिन दूसरे के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि मथुरा रोड पर सूर्या होटल रेड लाइट के पास एक मैनहोल में एक शख्स बेहोश पड़ा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जब जांच की तो पता चला कि मैनहोल में दो लोग हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस को उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले।

मृत लोगों में से एक की पहचान जामिया नगर के बटला हाउस निवासी सलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सलीम का आपराधिक इतिहास था और उस पर 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे। दूसरे शव की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों बुधवार को मथुरा रोड पर सूर्या होटल रेड लाइट के पास केबल चुराने के इरादे से मैनहोल में उतरे होंगे। उनकी मौत की वजह अब तक जहरीली गैस के चलते दम घुटना ही मानी जा रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।