Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

ATM की एक गलती का फायदा उठाया, शख्स ने निकाले 9 करोड़ रुपए..खाते में थे सिर्फ 10 हजार

Hand inserting ATM credit card

नई दिल्ली।

एटीएम या बैंक में होने वाले टेक्निकल ग्लिच की वजह से कई बार ग्राहकों को फायदा या नुकसान हो जाता है। हालांकि जब बैंक का नुकसान होता है तो बाद में इसकी भरपाई भी करनी होती है। कई बार ग्राहकों को भी सुधार का मौका मिलता है, लेकिन आज एक ऐसे केस के बारे में चर्चा करते हैं जब एक शख्स ने एटीएम की गलती पकड़ ली और बिना किसी को बताए हुए उसने 9 करोड़ रुपए के आसपास निकाल लिए। जबकि उसके खाते में सिर्फ दस हजार रुपए ही थे। यह एक बहुत ही चर्चित केस था, इसके बाद वह शख्स पकड़ा गया और उसे सजा भी दी गई थी।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है। इस शख्स का नाम डैन सांडर्स है। इस शख्स ने यह करतूत कई साल पहले 2011 में की थी। हुआ यह था कि जब वह पैसा निकालने गया तो रात के 12 बज रहे थे। उस समय किसी कारणवश एटीएम का इंटरनेट नहीं चल रहा था और उससे पैसे तो निकल गए लेकिन उस शख्स के खाते से पैसे नहीं कटे थे। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने दोबारा एटीएम से पैसे निकाले। वह पैसा निकालता रहा।

रिपोर्ट्स में जिक्र है कि उसने कई दिन तक ऐसा किया और बीच-बीच में यह चेक कर लेता था कि क्या उसके खाते से पैसे तो नहीं कट रहे हैं। ऐसे करके उसने करीब 9 करोड़ रुपए कुछ दिनों में निकाल लिए और बिना किसी को बताए वहां से चंपत हो गया। उसने इस पैसों से जमकर अय्याशी की और दोस्तों को भी कराई वो प्राइवेट जेट में घूमता और पब में शराब पीने जाता।

फिर कुछ महीने बाद उसने खुद ही सबके सामने इस बात का खुलासा कर दिया। किसी ने जाकर यह बात बैंक और पुलिस को बता दी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह शख्स इस जुर्म में साल 2016 तक बंद रहा और फिर जब बाहर आया तो एक प्राइवेट नौकरी शुरू कर दी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि यह गड़बड़ी सिर्फ और सिर्फ एटीएम में हुए फाल्ट की वजह से हुई। इस शख्स ने बस इतना किया कि वह पैसा निकालता गया और किसी को बताया नहीं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।