Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है? भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत दो साल बाद बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, सरकार के सामने रखी ये मांग MERI ने विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया आसियान क्रिप्टो कॉरिडोर: दक्षिण-पूर्व एशिया में वेब3 इंफ्रास्ट्रक्चर की दौड़ में भारत क्यों पिछड़ रहा है? भीलवाड़ा में छठ महोत्सव की दूसरी शाम भोजपुरी गीतों से गूंजा परिसर Stock Market Crash: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट! सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ रुपये Godhra Train Burning Case: गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें 17 साल बाद किस आधार पर मिली जमानत बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी

Taylor Swift और ट्रैविस केल्स की सगाई: दो साल की रोमांटिक यात्रा के बाद बंधी नई डोर

फ्रेंडशिप ब्रेसलेट से हीरे की अंगूठी तक – Taylor Swift -ट्रैविस की लव स्टोरी चर्चा में

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2025

अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत की स्टार और पॉप आइकन Taylor Swift ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जहां दोनों ने अपने खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा किया।

सोशल मीडिया पर छाई सगाई की तस्वीरें


Taylor Swift और ट्रैविस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में बगीचे के बीचों-बीच ट्रैविस एक घुटने पर बैठकर टेलर को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर में टेलर की चमचमाती डायमंड रिंग सभी की नजरें खींच रही है। इन तस्वीरों के साथ दोनों ने मजेदार कैप्शन लिखा – “आपके इंग्लिश टीचर और जिम टीचर शादी कर रहे हैं।”

ये भी पढे :- फैशन से फिल्म तक: Manish Malhotra का डेब्यू प्रोडक्शन ‘Gustakh Ishq’ का टीजर रिलीज

प्रेम कहानी की शुरुआत


दोनों की मुलाकात साल 2023 में हुई थी, जब ट्रैविस Taylor Swift के मशहूर एरास टूर कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। ट्रैविस Taylor Swift को एक फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देना चाहते थे, लेकिन उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया। बाद में, इस बात का जिक्र ट्रैविस ने अपने पॉडकास्ट पर किया, जिससे Taylor Swift का ध्यान उनकी ओर गया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया।

फैंस में खुशी की लहर


पिछले दो सालों में Taylor Swift और ट्रैविस को कई खास पलों में साथ देखा गया – चाहे वह एनएफएल मैच हों या टेलर के कॉन्सर्ट। अब उनकी सगाई की खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है और सभी को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढे : Honey Singh का नया धमाका: ‘Mafia’ गाने का टीजर हुआ रिलीज, नरगिस फाखरी संग दिखे रैपर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।