Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के चार दशक पूरे करने पर आशुतोष चतुर्वेदी का भव्य सम्मान

नई दिल्ली, 9 मई 2026

पत्रकारिता जगत में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार एवं केंद्रीय सूचना आयोग, भारत सरकार के आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी को उनकी चार दशकों से अधिक की उत्कृष्ट, निर्भीक एवं जनपक्षधर पत्रकारिता सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

अपने लंबे पत्रकारिता करियर में आशुतोष चतुर्वेदी ने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों — प्रभात खबर, अमर उजाला, माया, इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर, दैनिक जागरण और बीबीसी लंदन — में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम असाइनमेंट्स को सफलतापूर्वक कवर किया। राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विदेश यात्राओं की रिपोर्टिंग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में भी उनका विशेष योगदान रहा। बीबीसी हिंदी वेबसाइट के लॉन्च में उनकी अहम भूमिका को पत्रकारिता जगत की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्र टाइम्स के प्रधान संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो और स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने पूरे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता, साहस और मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया कई चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में आशुतोष जी जैसे वरिष्ठ पत्रकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने में आशुतोष चतुर्वेदी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाकर उन्होंने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को मजबूत किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।