देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को बहुजन साहित्य अकादमी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया
मध्य प्रदेश के देवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को वर्ष 2026 के डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने से देवास के पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य लोगों और प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना मंत्रालय की कमिश्नर सुधा रानी रेलांगी, करोल बाग के विधायक रवि और बहुजन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्णन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
देशभर की हस्तियां समारोह में हुईं शामिल
समारोह में सिक्किम की प्रदेश अध्यक्ष शांति सुंदरदास, उत्तर प्रदेश से गीता पैट्रिक, मध्य प्रदेश से के.बी. मंसारे और मानवीर सिंह पर्चा, तेलंगाना से एम.एम. गौतम तथा गुजरात से के.जे. सौराथिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे।
अन्य प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान
राजेश मालवीय के अलावा सीताराम सोनारथी, बी.एल. चौहान, यू.के. गोयल, एफ.एस. जगदाले, बरखा ठाकरे, आर.सी. तिरोले और के.सी. सांवले सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी फेलोशिप और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजेश मालवीय को मिले सम्मान पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पत्रकारों और उनके इष्ट मित्रों ने बधाई दी। इस उपलब्धि को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पण और जनहित में सक्रियता की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।



