Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

Rajasthan Grade-4 Exam: अभ्यर्थियों के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें, 18 से 21 सितंबर तक चलेगीं विशेष सेवाएं

उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी घोषणा, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर समेत कई रूटों पर उपलब्ध होगी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा

राजस्थान ग्रेड-4 परीक्षा (Rajasthan Grade-4 Exam) में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के दौरान यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 18 से 21 सितंबर तक 20 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बांदीकुई–जयपुर, श्रीगंगानगर–जयपुर, हिसार–जयपुर, जयपुर–सवाईमाधोपुर, अजमेर–जयपुर, बाड़मेर–जोधपुर, श्रीगंगानगर–लालगढ़, सादुलपुर–बीकानेर और उदयपुर–अजमेर मार्गों पर किया जाएगा। वहीं जोधपुर–जयपुर मार्ग पर तीन ट्रिप की विशेष व्यवस्था होगी।

अभ्यर्थियों को दी गई अहम सलाह

परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा केंद्र के हिसाब से ट्रेन रूट और गाड़ी नंबर पहले से नोट कर लें। ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की असुविधा न हो।

मुख्य ट्रेनें और समय-सारणी

गाड़ी संख्या 09701/09702 बांदीकुई–जयपुर परीक्षा स्पेशल

18 से 20 सितंबर तक रात 21:35 बजे बांदीकुई से रवाना होकर 01:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वापसी में 19 से 21 सितंबर तक सुबह 2:55 बजे जयपुर से निकलकर 5:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी।

यह ट्रेन दौसा, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04707 हिसार–खातीपुरा स्पेशल

18 से 20 सितंबर तक रात 22:55 बजे हिसार से रवाना होकर सुबह 6:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04708 खातीपुरा–हिसार स्पेशल

19 से 21 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे खातीपुरा से रवाना होकर शाम 5:50 बजे हिसार पहुंचेगी।

इसमें 13 सामान्य कोच, 2 गार्ड कोच समेत कुल 15 डिब्बे होंगे।

अन्य रूटों पर विशेष ट्रेनें

गाड़ी संख्या 04835 भगत की कोठी–खातीपुरा परीक्षा स्पेशल

18 से 20 सितंबर को रात 9:30 बजे भगत की कोठी से चलेगी और सुबह 5 बजे जयपुर खातीपुरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04836 खातीपुरा–भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल

19 से 21 सितंबर को दोपहर 2:10 बजे खातीपुरा से रवाना होकर रात 8:30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे की यह पहल परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय-सारणी अवश्य जांच लें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।