Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

पंडित नेहरू की विरासत को राहुल गांधी ने किया नमन, बोले आधुनिक भारत की नींव में उनकी भूमिका अविश्वसनीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (27 मई) को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उनके विजन, देश के प्रति उनकी सोच और उनके वैज्ञानिक आधारशीला को भी याद किया।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (27 मई) को भारत के पहले प्रधानमंत्री और अपने पर-दादा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शांति वन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने नेहरू के विचार, लोकतांत्रिक मूल्य और वैज्ञानिक सोच की विरासत को याद करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी रहे उपस्थित

पंडित नेहरू को उनकी 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कई आला नेता जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लोकतंत्र, शिक्षा, उद्योग और संस्थानों की मजबूती की राह दिखाई।

राहुल गांधी ने एक्स पर भी पं. नेहरू के योगदान को याद करते हुए लिखा – “देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया। स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्य, संवैधानिक अधिकार, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे विषयों पर उनका दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा”।

एक्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने भी किया पं. नेहरू को याद

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा – “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि”।

पंडित नेहरू की समृद्ध विरासत की एक झलक

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में भारत ने लोकतंत्र को मजबूत किया, बड़े उद्योगों की स्थापना की और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में नई शुरुआत की। पं. नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था, जिसके कारण उनके जन्मदिन के रूप में 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है। उनका निधन 27 मई 1964 को हुआ था।

ये भी पढ़ें :- लुटियंस दिल्ली में बड़ा एक्शन: पीएम आवास के पास 27 एकड़ का दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने का फरमान, सरकार ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी

Home » पंडित नेहरू की विरासत को राहुल गांधी ने किया नमन, बोले आधुनिक भारत की नींव में उनकी भूमिका अविश्वसनीय

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।