Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

प्रियंका चोपड़ा की डबल वापसी: जैक एफ्रॉन संग हॉलीवुड कॉमेडी और राजामौली की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री

हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार प्रियंका, साथ ही भारतीय सिनेमा में भी करेंगी वापसी

ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। एक ओर जहां वह एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म SSMB 29 से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, वहीं अब उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म का भी ऐलान हो चुका है, जिसमें वह मशहूर अभिनेता जैक एफ्रॉन के साथ नजर आएंगी।

जैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड की नई कॉमेडी में करेंगी धमाल

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड निर्देशक निकोलस स्टोलर की आगामी कॉमेडी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जैक एफ्रॉन, माइकल पेना, रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो, बिली आइचनर और कॉमेडी किंग विल फेरेल जैसे नामी कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म Amazon MGM Studios के बैनर तले बनाई जा रही है।

फिल्म की कहानी: कोर्टरूम ड्रामा में मिलेगा कॉमेडी का ट्विस्ट

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद एक अनस्क्रिप्टेड टीवी कोर्टरूम शो को बंधक बना लेता है। उसे लगता है कि उसकी जिंदगी जज के एक फैसले ने बर्बाद कर दी। इस फिल्म में जज की भूमिका में विल फेरेल नजर आएंगे, जबकि जैक एफ्रॉन निभाएंगे उस अपराधी का किरदार। प्रियंका और माइकल पेना के किरदारों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन दोनों की जिम्मेदारी खुद निकोलस स्टोलर ने संभाली है। पहले इस फिल्म का नाम जजमेंट डे रखा गया था, लेकिन फाइनल टाइटल की घोषणा अभी बाकी है।

राजामौली की SSMB 29 से भारतीय सिनेमा में भी दमदार वापसी

करीब छह साल बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में नजर आएंगी। वे एस.एस. राजामौली की फिल्म SSMB 29 में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिलहाल शूटिंग जारी है, लेकिन अभी तक फिल्म का पहला लुक या रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

फैंस के लिए डबल ट्रीट

प्रियंका चोपड़ा की एक साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड में वापसी उनके प्रशंसकों के लिए किसी जश्न से कम नहीं। एक तरफ हल्के-फुल्के कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा में उनका नया अवतार देखने मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राजामौली के मेगाप्रोजेक्ट में उनका इंडियन सिनेमा में पुनः आगमन। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इंडस्ट्रीज़ में प्रियंका कितनी धूम मचाती हैं।

ये भी पढ़ें :- रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च: अजय देवगन ने रितेश देशमुख के लिए रचा ‘चक्रव्यूह’, ड्रामा और एक्शन से भरपूर कहानी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।