Monday, 21 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार DUSU Election Results 2026: ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने, दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष; NSUI का नहीं खुला खाता Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की सख्ती, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, समझें पूरा मामला परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले IIT बॉम्बे के छात्र ने की खुदकुशी, घटना के बाद छात्रों का प्रदर्शन तेलंगाना HC के दानम नागेंद्र को अयोग्य ठहराने के फैसले का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत

‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुराधा गर्ग चीन रवाना

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

चीन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शानदार-सम्मोहक व्यक्तित्व और शालीनता की उत्कृष्ट प्रतीक अनुराधा गर्ग 31 मार्च, 2025 को चीन रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर उनके उत्साहवर्धन के लिए परिवार, प्रशंसक और समर्थक सभी एकत्र थे। एयरपोर्ट पर अनुराधा को भारतीय ध्वज थामे देखकर प्रशंसकों का उत्साह दूना हो गया और वे अनुराधा गर्ग के नाम और उनकी तस्वीर वाले बैनर-पोस्टर लहराते हुए नारे लगाने लगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता की कामना कर रहे थे।

भारत की शीर्ष सुन्दरियों का मार्गदर्शन करने वाली ‘मिसेज इंडिया इंक’ की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी एयरपोर्ट पर अनुराधा के साथ मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘अनुराधा गर्ग प्रेरणा की किरण हैं। वह भारतीय महिलाओं के साहस, शान, कोमलता और शालीनता का जीता—जागता स्वरूप हैं। इसमें संदेह नहीं है कि वह ‘मिसेज ग्लोब’ प्रतियोगिता में खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित करेंगी।’

प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए अनुराधा ने कहा, ‘भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए एक विशेषाधिकार और बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सांस्कृतिक सुंदरता और भारतीय महिलाओं की ताकत को दमदार और प्रभावी तरीके प्रदर्शित कर पाऊंगी। यह यात्रा सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि यह हर उस महिला की यात्रा है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती है।”

अनुराधा गर्ग अपने साथ अनगिनत भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ चीन गई हैं, जहां दुनियाभर की प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वह इस मंच का उपयोग महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक बदलाव की दमदार वकालत करने के साथ अनुराधा गर्ग दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होकर चीन गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी जीत के साथ पूरे विश्व में भारत की समस्त महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा और एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।