Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

Petrol-Diesel Price Hike : फिर पड़ी पेट्रोल-डीजल की मार, कई शहरों में डीजल 100 के पार…

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें लगातार आम जनता की जेब ढीली कर रही है। सोमवार (25 मई) को इंधनों के नए बढ़े दामों ने एक बार फिर जनता को झटका दिया है। कई राज्यों में डीजल का कीमतें 100 के पार जा चुकी हैं।

पेट्रोल-डीजल की मार से आम जन लगातार परेशान हैं। सोमवार (25 मई) को इस मार में इजाफा करते हुए सरकार ने पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है, जब पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में उछाल आया है। कीमतों में आई बढ़ोत्तरी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वही डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिकेगी।

कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल के बढ़े दाम

बात करें देश के कुछ प्रमुख शहरों की तो उनमें पेट्रोल की मार का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद कोलकाता में 113.51 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, पटना में 113.5 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये और चंडीगढ़ में 101.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

डीजल भी 100 के पार

सोमवार को जारी की गई नई कीमतों के बाद देश के कुछ प्रमुख शहरों में डीजल ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। हैदराबाद और भुवनेश्वर में डीजल की कीमत 103.8 और 100.6 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में 99.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, पटना में 99.5 रुपये और गुड़गांव में 95.4 रुपये प्रति लीटर कीमत पहुंच चुकी है।

पिछले शनिवार बढ़े थे दाम

पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले शनिवार भी इजाफा देखा गया था। तब पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढोत्तरी दर्ज की गई थी। इसके अलावा पिछले शनिवार को दिल्ली में CNG की कीमतों में भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी।

क्यों लगातार बढ़ रहे हैं दाम

भारत में लगातार इंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी का सबसे प्रमुख कारण खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध संकट को माना जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार चल रहे युद्ध और विवाद के कारण ईरान ने हार्मुज को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इससे विश्व स्तर पर तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है जिसमें भारत के सामने भी इन कीमतों को नियंत्रित पर पाने की चुनौतियां आ रही हैं।

एक अनुमान के अनुसार, भारत की तीनों तेल और गैस कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को हर दिन करीब 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिसके बाद सरकार ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें :- लुटियंस दिल्ली में बड़ा एक्शन: पीएम आवास के पास 27 एकड़ का दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने का फरमान, सरकार ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी

Home » Petrol-Diesel Price Hike : फिर पड़ी पेट्रोल-डीजल की मार, कई शहरों में डीजल 100 के पार…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।