Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस Priya Marathe का निधन, 38 की उम्र में कैंसर से हारी जंग – इंडस्ट्री में शोक की लहर

दो साल से कैंसर से जूझ रहीं Priya Marathe, एक साल से सोशल मीडिया और एक्टिंग से थीं दूर

01 सितंबर 2025, नई दिल्ली

टीवी जगत से एक बार फिर दुखद खबर आई है। मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Priya Marathe का मात्र 38 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके साथ आखिरी समय तक उनके पति मौजूद रहे।

पिछले दो सालों से Priya Marathe कैंसर से लड़ रही थीं। बीते एक साल से वह पूरी तरह सोशल मीडिया और एक्टिंग से दूर हो गई थीं। उनकी असमय मौत ने टीवी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ऑन-स्क्रीन पति अनुराग शर्मा का भावुक संदेश

सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में Priya Marathe के पति का किरदार निभाने वाले अभिनेता अनुराग शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा:
“आज जो खबर मिली है उस पर यकीन करना बेहद मुश्किल है। मैंने न सिर्फ एक शानदार कलाकार बल्कि एक सच्चे दोस्त को खो दिया है। तुम्हारी हंसी, तुम्हारा प्यार और हमारे साथ बिताए पलों की यादें हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना गर्व की बात थी। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। ओम शांति मेरी दोस्त।”

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 का पहला वीकेंड वार: सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में, कौन होगा पहला बेघर?

प्रार्थना बेहेरे की आंखों में आंसू

सीरियल में वैशाली का किरदार निभाने वाली प्रार्थना बेहेरे Priya Marathe के बेहद करीब थीं। वह एक्ट्रेस को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचीं और इस दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं। उनके चेहरे पर गहरी उदासी और आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे।

उषा नाडकर्णी का दर्दभरा बयान

‘पवित्र रिश्ता’ में सास का किरदार निभाने वाली सीनियर एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने भी गहरी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने कहा:
“ये जाने की उम्र नहीं होती। प्रिया की तो अभी नई-नई शादी हुई थी, उसे परिवार बसाना था, बच्चे पालने थे। मैं उससे मिलने का सोच रही थी लेकिन उसने मना कर दिया। शायद वह चाहती ही नहीं थी कि हम उसे उस हालत में देखें। कैंसर के इलाज से उसके बाल झड़ गए होंगे, वह खुद को वैसा दिखाना नहीं चाहती होगी।”

उन्होंने आगे कहा:
“पहले सुशांत हमें छोड़कर चला गया और अब प्रिया… ऐसा लगता है मानो ‘पवित्र रिश्ता’ की आत्मा ही खत्म हो गई हो। वह बेहद शांत और प्यारी इंसान थी, कभी किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं की। हमारा सेट सचमुच एक परिवार जैसा था और पांच साल से ज्यादा का सफर हमने साथ बिताया।”

इंडस्ट्री में पसरा मातम

Priya Marathe की असमय मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके सह-कलाकार और करीबी दोस्त लगातार सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिख रहे हैं। इंडस्ट्री के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

यह भी पढ़े: ‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।