Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल झारखंड JPSC पेपर लीक के आरोपों पर बढ़ता बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, BJP ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा

मॉडर्न डे रन मशीन बाबर आजम को विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करनी होगी कड़ी तपस्या

नई दिल्ली।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम जिस प्रकार इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बना रहे हैं, उन्हें देखकर क्रिकेट पंडित उन्हें मॉडर्न डे क्रिकेट की रन मशीन बता रहे हैं। थोड़े समय पहले, यह टैग भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास था जब वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। बाबर की तुलना अक्सर विराट कोहली से होती है और इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कोहली के कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है लेकिन उनकी बराबरी करने के लिए बाबर आजम को कड़ी तपस्या करनी होगी। बाबर आजम ने नेपाल के खिलाफ बुधवार को 19वां वनडे शतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 19 शतक जड़े हैं। अगर बाबर अपने करियर में इसी प्रकार की प्रतिस्थिति बनाए रखते हैं तो उन्हें आगे चलकर किंग कोहली के कई अन्य रिकॉर्ड्स को भी तोड़ने का उन्हें मौका मिल सकता है।

बाबर आजम के रिकॉर्ड्स की चर्चा करें तो वे 13वें वनडे शतक से सबसे तेज सेंचुरी की रिकॉर्ड्स की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वर्तमान में वह साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान बल्लेबाज हाशिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, और आगे चलकर उनके निशाने पर विराट कोहली के रिकॉर्ड्स हो सकते हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में, 17 खिलाड़ियों ने पहली पारी में ही शतक जड़ा है। 2 खिलाड़ियों ने तीन पारियां दूसरा शतक जड़ने के लिए लीं। इसके अतिरिक्त 8 पारियों में तीन शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में इमाम उल हक, जानेमन मलान और इब्राहिम जादरान हैं।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 9 पारियों में सबसे तेज 4 शतक जड़ने का रिकॉर्डधारी हैं। सबसे तेज 5 शतक जड़ने के लिए क्विंटन डी कॉक और इमाम उल हक (19 पारियां), 6 शतक- इमाम उल हक (27 पारियां), 7 शतक – बाबर आजम (33 पारियां), 8 शतक – हाशिम अमला (43 पारियां), 9 शतक – इमाम उल हक (48 पारियां), 10 शतक – क्विंटन डी कॉक (55 पारियां), 11 शतक – हाशिम अमला (64 पारियां), 12 शतक – क्विंटन डी कॉक (74 पारियां) हैं। इसके बाद बाबर आजम ने रिकॉर्ड्स पर कब्जा करना शुरू किया है।। वनडे क्रिकेट में 13 से लेकर 19 शतक तक पहुंचने का सबसे तेज रिकॉर्ड अब बाबर के नाम है। बाबर ने 13वें शतक के लिए 76 पारियों, 14वें के लिए 81, 15वें के लिए 83, 16वें के लिए 84, 17वें के लिए 85, 18वें के लिए 97 और 19वें शतक के लिए 102 पारियों खेली हैं। बाबर को अगर 20वें शतक तक पहुंचना है, तो उन्हें अगली 6 पारियों में एक और शतक जड़ना होगा।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 20 शतक जड़ने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के पास है, जिन्होंने 108 पारियों में इस उपलब्धि को प्राप्त किया। इसके अलावा, 20 से 27वें सबसे कम पारियों में शतक का रिकॉर्ड भी हाशिम अमला के नाम है।

इसके बाद, इस सूची में विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने 28वें से लेकर 46वें शतक तक अभी तक सबसे तेज शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यहां कोई संदेह नहीं है कि बाबर की अद्वितीय फॉर्म और क्लास के साथ, उन्हें आगामी समय में विराट कोहली के साथ मुकाबला करने का मौका मिल सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।